फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dowry case in noida

दहेज हत्या का केस वापस लेने के लिए धमकाया 

Thu, 16 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
dowry case in noida

हरौला गांव में 1 फरवरी की रात दहेज हत्या मामले में आरोपी महिला के भाई को केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। उसने डीजीपी, आईजी व डीआईजी को पत्र लिखकर इस बात से अवगत कराया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस ने अब तक सिर्फ उसके जीजा को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरौला गांव के रोहित अवाना की शादी 16 फरवरी 2012 को घड़ौली, दिल्ली निवासी मनीषा से हुई थी। मनीषा के भाई सागर चौधरी ने पुलिस को बताया कि शादी के वक्त बहन के ससुराल वालों को बीएमडब्ल्यू कार, 11 लाख रुपये व 50 तोला सोना सहित काफी सामान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद रोहित व उसके परिजन मनीषा पर और दहेज लाने का दबाव डालते थे। दबाव बढ़ने पर मनीषा के परिजन ने रोहित के परिवार को एक लाख रुपये और दिए थे। सागर के अनुसार 1 फरवरी की रात  रोहित के घर से उसे गांव आने के लिए फोन किया गया।


वह जब हरौला पहुंचा तो  गर्भवती मनीषा बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर चोट का निशान था। इस मामले में सागर ने बहन के पति रोहित अवाना, ससुर चरण सिंह अवाना, सास शीला और देवर ललित के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed