{"_id":"5d7ad7b38ebc3e014d6806ca","slug":"double-tax-will-be-charged-from-cash-paying-vehicle-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से आरएफआईडी कैशलेस, नकद भुगतान करने वालों से वसूला जाएगा दोगुना टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आरएफआईडी कैशलेस, नकद भुगतान करने वालों से वसूला जाएगा दोगुना टोल टैक्स
Fri, 13 Sep 2019 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2019 05:11 AM IST
सार
- शुक्रवार रात 12 बजे के बाद राजधानी में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए टैग जरूरी होगा
- इस निर्णय से टैग का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी
- अब तक 3.6 लाख से अधिक टैग की बिक्री हो चुकी है
विज्ञापन
आरएफआईडी टैग के लिए लगी लंबी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार रात 12 बजे के बाद राजधानी में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए टैग जरूरी होगा। आरएफआईडी प्रणाली को कैशलेस बनाने के लिए ईपीसीए के निर्देश पर एमसीडी ने टैग के बजाय टोल का नकद भुगतान करने वाले वाहनों से दोगुनी राशि वसूलेगा। इस निर्णय से टैग का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि आरएफआईडी प्रणाली के तहत अब तक 3.6 लाख से अधिक टैग की बिक्री हो चुकी है लेकिन रिचार्ज करवाने वालों की संख्या महज 4000-4200 के बीच है। वाहन मालिकों की सुविधा के लिए एप और वेबसाइट के जरिये दस्तावेजों को अपलोड करने की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। इसके बाद भी टैग रिचार्ज करवाने वालों की संख्या कम होने की वजह से टोल का नकद भुगतान करने वालों से दोगुना शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, 13 सितंबर की मध्य रात्रि के बाद से आरएफआईडी व्यवस्था को पूरी तरह कैशलेस बनाने के लिए बगैर टैग लगे वाहनों और रिचार्ज नहीं करवाने वालों के लिए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। टैग लगे होने के बावजूद रिचार्ज नहीं कराकर वाहन चालक कैश के जरिये टोल का भुगतान कर रहे हैं। इससे टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है, जिससे दूसरे लोगों को खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन