फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double problem for faridabad's mayor in elections.

चुनावी रोड़ा: दोहरी मुश्किल में फंसे 'राजा दशरथ'

Wed, 17 Sep 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 17 Sep 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
double problem for faridabad's mayor in elections.

फरीदाबाद में बड़खल से विधायक के लिए टिकट के जुगाड़ में लगे महापौर की साख इस बार रंगमंच पर भी अधर में है। एनएच-1 में गुरुवार से शुरू हो रही विजय रामलीला कमेटी की रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका का रिहर्सल कर रहे महापौर की इस वर्ष भी निर्देशक ने छुट्टी कर दी है।

विज्ञापन


उनकी जगह दशरथ की भूमिका में अजय कुमार नजर आएंगे। यानी महापौर के अंदर के रंगकर्मी की मेहनत तो जाया हुई ही अब देखना ये है कि क्या कांग्रेस उन्हें बड़खल से विधायक का टिकट देती है या फिर वहां से भी उन्हें हाथ मलते रहना होगा।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से रामलीला से जुड़े महापौर अशोक अरोड़ा राजा दशरथ समेत हुनमान और परशुराम की भूमिका में लोगों की खूब वाहवाही बटोर चुके हैं। इस वर्ष भी उन्होंने अपनी व्यस्तता के बाद भी रामलीला के लिए जमकर रिहर्सल की है। लेकिन बृहस्पतिवार से शुरू हो रही रामलीला मंचन कार्यक्रम से उन्हें बाहर कर दिया गया। इसकी उन्हें भनक तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पूर्व तक वह प्रैक्टिस कर रहे हैं। जबकि रामलीला में उनकी जगह ये किरदार एक अन्य कलाकार को दिया गया है। रामलीला के निर्देशक विश्व बंधु ने इसके पीछे का कारण महापौर की चुनावी व्यस्तता को बताया है। उन्होंने कहा कि रामलीला 10 से अधिक दिन चलती है।


चुनावी मौसम है। ऐसे में उन्हें अचानक कहीं जाना पड़ गया तो कहां से कलाकार ढूंढ़ेंगे। ऐसे में इस बार राजा दशरथ का किरदार अजय निभा रहे हैं। उधर, महापौर अशोक अरोड़ा ने कहा कि रिहर्सल पूरी हो गई है। आज से मंच पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed