{"_id":"59c8e4374f1c1b25688b6676","slug":"double-murder-case-in-delhi-timarpur-man-absconding-after-killing-wife-and-cousin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने बेरहमी से पीटने के बाद पत्नी और बहन का रेता गला, फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने बेरहमी से पीटने के बाद पत्नी और बहन का रेता गला, फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Sep 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
तिमारपुर में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सोमवार को एक डबल मर्डर केस की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तिमारपुर के वजीराबाद गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और ममेरी बहन को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मृतक महिलाओं की पहचान प्रेमलता(24) और सोनिया (22) के रूप में हुई है। आरोपी मोहित प्रेमलता का पति है और हत्या के बाद से ही फरार है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सोनिया का ऑपरेशन हुआ था और मोहित अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ उसकी देखभाल के लिए आया था। पुलिस के अनुसार हत्या से पहले दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की गई और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल से खून से सना चाकू और पेचकस बरामद हुआ। वहीं से पुलिस को प्रेमलता और सोनिया के फोन भी टूटे हुए मिले हैं। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।