फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Double murder and rape case CBI dingerheri case mewat crime news

डबल मर्डर व गैंगरेप मामले की जांच के लिए सीबीआई ने यहां बनाया कैंपस 

Tue, 20 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 20 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Double murder and rape case CBI dingerheri case mewat crime news

डिगरहेड़ी डबल मर्डर व डबल गैंगरेप मामले की जांच के लिए सीबीआई ने नूंह में अपना कैंपस बनाया है। ताकि जांच प्रक्रिया जल्द पूरा हो सके और पीड़ित पक्ष को अपना पक्ष रखने में आसानी हो सके। यह पक्ष सीबीआई की और से पंजाब-हरियाण हाई कोर्ट चण्डीगढ़ में प्रथम सुनवाई के दौरान सोमवार को अदालत में रखा गया।

विज्ञापन

 

पीड़ित पक्ष के परिजन जुहरूदीन व आरिफ ने बताया की पंजाब-हरियाण हाई कोर्ट में पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ने 22 नवंबर को सीबीआई को नोटिश जारी कर जांच के बारे में जवाब मांगा था । जिसकी के लिए 19 दिंसबर की तारीख तय  की गई थी।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया की सोमवार को सीबीआई पक्ष के अधिवक्ता द्वारा पंजाब हरियाण हाई कोर्ट में सीबीआई के एसएसपी अनुराग का जवाब दाखिल किया गया। जिसने जवाब में कहा की इस मामले की जांच सीबीआई ने प्रदेश सरकार से लेकर मामला दर्ज कर अपने स्तर पर प्रारभिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच के लिए सीबीआई टीम ने नूंह में अपना केंपस बनाया है। इस मामले की जांच एसएसपी अनुराग की देखरेख में की जायेगी। सीबीआई ने पीड़ित पक्ष से मामले में जल्द से जल्द अपना पक्ष रखने की अपील की है। ताकि जांच प्रक्रिया जल्द पूरा हो सके।

 

पीड़ित पक्ष के परिजनों का कहना है की सीबीआई की जांच शुरू होने से वह खुश है। जांच के बाद दूध का दूध व पानी का पानी अलग हो जायेगा। उन्हें सीबीआई से निष्पक्ष जांच की पूरी उमीद है।

 

पीड़ित पक्ष ने नूंह में सीबीआई जांच केंपस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की यहां पर वह अपना पक्ष आसानी से रख सकेगें। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने सपंर्क करने पर बताया की सोमवार को सीबीआई द्वारा पंजाब-हरियाण हाई कोर्ट में जवाब दाखिल किया गया।

 

जवाब में जांच के लिए नूंह में सीबीआई द्वारा केंपस बनाने व पीड़ित पक्ष से जल्द से जल्द पक्ष रखने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed