फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Double decker on two corridors of Metro Phase-4 will increase facilities

Delhi: मेट्रो फेज-4 के दो कॉरिडोर पर डबल डेकर से बढ़ेंगी सहूलियतें, साकेत-संगम विहार का दायरा होगा सिग्नल फ्री

Fri, 15 Jul 2022 04:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Jul 2022 04:32 AM IST
सार

भजनपुरा और यमुना विहार के बीच साथ मेट्रो ऊपर से दौड़ेगी, तो नीचे फ्लाईओवर और सर्विस रोड से वाहन गुजरेंगे। करीब 1.4 किलोमीटर के दायरे में निर्माणाधीन डबल डेकर से दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी बदलाव की उम्मीद है।

विज्ञापन
Double decker on two corridors of Metro Phase-4 will increase facilities
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के कॉरिडोर पर दो डबल डेकर का निर्माण किया जा रहा है। सेवाएं शुरू होने पर मेट्रो के साथ-साथ सड़क पर भी एक साथ अधिक वाहन गुजर सकेंगे। ऊपर मेट्रो दौड़ेगी, तो फ्लाईओवर और सर्विस रोड पर भी सामान्य की तुलना में करीब तीन गुना वाहनों का आवागमन हो सकेगा। ना तो वाहनों के जाम से जूझना होगा और न ही गंतव्य तक पहुंचने में देरी की चिंता सताएगी। मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर और तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर दोनों डबल डेकर का निर्माण चल रहा है। पहले मौजपुर-मजलिस पार्क पर इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ सामान्य आवाजाही के लिए भी रास्ते सुलभ होने से ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे लोग कम समय में गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। भजनपुरा और यमुना विहार के बीच साथ मेट्रो ऊपर से दौड़ेगी, तो नीचे फ्लाईओवर और सर्विस रोड से वाहन गुजरेंगे। करीब 1.4 किलोमीटर के दायरे में निर्माणाधीन डबल डेकर से दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी बदलाव की उम्मीद है। तीन लेवल में वाहनों की आवाजाही होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कीतरफ से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ थोड़ी अधिक ऊंचाई से मेट्रो गुजरेगी। इसका निर्माण तेजी से किया जा रहा है, ताकि 2024 में कॉरिडोर के शुरुआत से पहले तैयार कर लिया जाए। फ्लाईओवर पर पिलर की ढलाई का काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी फ्लाईओवर के लिए गढ़ी मांडू में टी और यू गर्डर की कास्टिंग का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन

साकेत-संगम विहार का दायरा होगा सिग्नल फ्री
तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर भी 2.4 किमी के दायरे में आंबेडकर नगर और साकेत जी ब्लॉक के बीच डबल डेकर का निर्माण किया जा रहा है। यह कॉरिडोर कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह के बीच वॉयलेट लाइन को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लिंक से जोड़ेगा। इसके एलिवेटेड हिस्से में संगम विहार से अंबेडकर नगर तक 6-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर (डबल डेक सिस्टम) सहित साकेत-जी ब्लॉक में एक अंडरपास का भी निर्माण होगा। आंबेडकर नगर और साकेत जी ब्लॉक के बीच से होकर एक रैंप का भी निर्माण किया जाएगा। इस हिस्से का निर्माण पूरा होने के बाद महरौली बदरपुर (एमबी) रोड पर संगम विहार से साकेत तक सिग्नल फ्री हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed