फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dossier says JNU is a den of organised sex racket.

जेएनयू के 11 शिक्षकों ने दी रिपोर्ट : सेक्स रैकेट का अड्डा बन चुका है कैंपस

Thu, 28 Apr 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
Dossier says JNU is a den of organised sex racket.
जेएनयू

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारेबाजी मामले के बाद कई विवाद सामने आते रहे हैं। नारेबाजी विवाद के बाद जेएनयू के शिक्षकों द्वारा तैयार किया डोजियर यूनिवर्सिटी में एक नए बवाल की वजह बन सकता है।

विज्ञापन


द वायर की खबर के मुताबिक जेएनयू के 11 शिक्षकों ने 200 पेज की एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें विश्विद्यालय को संगठित सेक्स रैकेट चलाने वालों का अड्डा बताया गया है। बताया जा रहा है कि यह दस्तावेज 2015 में तैयार गया था, लेकिन इसे मीडिया को हाल ही में जारी किया गया है। इतना ही नहीं यह रिपोर्ट जेएनयू प्रशासन को भी सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह डोजियर जिन शिक्षकों ने तैयार किया है वे भाजपा और उसकी स्टूडेंट विंग एबीवीपी के करीब हैं। शिक्षकों के इस ग्रुप का नेतृत्व सेंटर फॉर लॉ एंड गवर्नेंस की प्रोफेसर अमिता सिंह कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने डोजियर में किए सनसनीखेज खुलासे

Dossier says JNU is a den of organised sex racket.
JNU

अमिता का दावा है कि जेएनयू जेएनयू हॉस्टल की मेस में सेक्स वर्करों को आना आम बात है। ये सेक्स वर्कर अपना सेक्स रैकेट चलाने के लिए जेएनयू की लड़कियों को लालच देती हैं।

अमिता सिंह के मुताबिक एक हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं पर शराब पीने और दूसरी अनैतिक गतिविधियों के लिए 2 हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा चुका है। इतना ही नही हॉस्टल के गेट पर कोई भी शराब की सैंकड़ों बोतलें देख सकता है।

अमिता सिंह पूछती हैं कि हॉस्टल के आसपास आखिर देर रात में कैसे बड़ी और महंगी गाड़ियां घूमती रहती हैं? अमिता ने कहा कि रैकेट में सिक्योरिटी स्टाफ के कुछ लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed