{"_id":"64eeb95b17a2edd8ad0064c3","slug":"door-step-delivery-scheme-will-also-be-implemented-in-mcd-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डोर स्टेप डिलीवरी निगम में भी होगी लागू, लोगों को मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत 23 योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डोर स्टेप डिलीवरी निगम में भी होगी लागू, लोगों को मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत 23 योजनाओं का लाभ
Wed, 30 Aug 2023 09:07 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 30 Aug 2023 09:07 AM IST
सार
सिविक सेंटर में डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल की उपस्थिति में मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने प्रेस वार्ता संबोधित किया। मेयर ने कहा दिल्ली सरकार जैसा मॉडल अब निगम में भी लागू कर रहे हैं।
विज्ञापन
Civic center, mcd delhi, एमसीडी सदन, सिविक सेंटर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार की तर्ज पर एमसीडी में भी डोर स्टेप डिलीवरी योजना अक्तूबर से लागू होगी। ट्रेड लाइसेंस, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र जैसी 23 सेवाएं लोगों को घर बैठे मिलेंगी। इन सुविधाओं के लिए 25 रुपये प्रति पेज या लाइसेंस देना होगा।
विज्ञापन
सिविक सेंटर में डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल की उपस्थिति में मंगलवार को मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने प्रेस वार्ता संबोधित किया। मेयर ने कहा दिल्ली सरकार जैसा मॉडल अब निगम में भी लागू कर रहे हैं।
विज्ञापन
यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर जाने में असमर्थ है या उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया की समझ नहीं हैं तो उन्हें घर पर एमसीडी की सुविधाएं दी जाएंगी। 31 अगस्त को होने जा रही सदन की बैठक में इसके लिए एजेंडा लेकर आ रहे हैं। ऐसे में अब लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही उन्हें एमसीडी ऑफिस आने की जरूरत होगी। अब एमसीडी का स्टाफ जनता को घर पर जाकर यह सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा इस मॉडल के अंतर्गत हर वार्ड में एक मोबाइल सहायक नियुक्त किया जाएगा। जिन्हें लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन और इंटरनेट सुविधा दी जाएगी, वो घर-घर जाकर लोगों को ये सुविधाएं देगा। इसके लिए जल्द एक एप्लीकेशन लॉन्च होगा। यह एक इन हाउस पॉलिसी है। इससे एमसीडी पर किसी भी तरह का कोई आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 155305 जारी किया है। दिल्लीवासी इस नंबर पर कॉल कर सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
इन सुविधाओं का घर बैठे मिलेगा लाभ
जन्म प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र (संशोधन), मृत्यु प्रमाण पत्र, नया स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस, स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस नवीनीकरण, नया फैक्ट्री लाइसेंस, फैक्ट्री लाइसेंस नवीनीकरण, संपत्ति कर रिटर्न, नए पशु चिकित्सा लाइसेंस, पशु चिकित्सा लाइसेंस नवीनीकरण, नया हैंकी कैरिज, हैंकी कैरिज नवीनीकरण, द बाजरी नवीनीकरण, हॉकिंग नवीनीकरण, पार्क बुकिंग, सामुदायिक हॉल बुकिंग, पालतू पशु लाइसेंस, व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस के लिए नया आवेदन, व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन, व्यापार और भंडारण नए लाइसेंस अपलोड कमी दस्तावेज़, व्यापार और भंडारण नवीनीकरण लाइसेंस कमी दस्तावेज़ (नवीकरण लाइसेंस मामले), कंवर्जन एवं पार्किंग शुल्क तथा ई-म्यूटेशन संपत्ति कर आवेदन।