फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dont hock campaign in gurugram-faridabad road on sunday

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर आज चलेगा विश्व का सबसे बड़ा 'डोंट हॉक’ अभियान

Sat, 29 Apr 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 29 Apr 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
  dont hock campaign in gurugram-faridabad road on sunday
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

दी अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन द्वारा रविवार को विश्व का सबसे बड़ा डू नॉट हॉंक अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी गांव के पास टोल गेट पर किया जाएगा। इस दौरान लोगों को बिना ठोस वजह के हॉर्न नहीं बजाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह संगठन पिछले कई सालों से ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चला रही है। टोल गेट के पास चलने वाले इस अभियान में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, स्थानीय निवासी, समाजसेवी संस्थाएं व बंधवाड़ी गांव के लोग इसमें शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि दी अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन वर्ष 2008 से ही देश के अलग-अलग राज्यों में डू नॉट हॉक अभियान चला रहा है। इसके संस्थापक रवि कालरा का कहना है कि बिना वजह हॉर्न बजने से 80 फीसदी ध्वनि प्रदूषण वातावरण में फैलता है। ध्वनि प्रदूषण की वजह से रिहायशी इलाकों में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगों में ध्वनि प्रदूषण के कारण चिड़चिड़ापन, कम सुनाई देने की बीमारी, रक्त चाप बढना, नींद नहीं आना और काम में मन नहीं लगना जैसी बीमारियां जकड़ती जा रही हैं। इससे मानसिक रूप से परेशान लोगों पर और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

दी अर्थ सेवियर फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को इस बात को लेकर पत्र लिखा जाए कि रिहायशी इलाकों में हॉर्न बजाना बैन किया जाए। इसके अलावा स्कूलों, धार्मिक भवनों व अस्पतालों के पास भी हॉर्न बजाना पूर्णतया निषेध होना चाहिए। 


इसके लिए फाउंडेश गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर से भी अनुरोध करेगी कि जो लोग बिना किसी वजह के प्रेशर हॉर्न बजाते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस अभियान मेंनेशनल सिक्योरिटी गार्ड के महानिदेशक सुधीर प्रताप सिंह व उनके कमांडो भी शिरकत करेंगे। जिला उपायुक्त हरदीप सिंह व निगमायुक्त वी. उमाशंकर भी इस जागरूकता अभियान में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed