फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roof of room of Dargah Sharif Patte Shah in Nizamuddin collapsed six died

Video: दिल्ली के निजामुद्दीन में बड़ा हादसा, दरगाह के कमरे की छत गिरी, एक बच्चे समेत छह की मौत; नौ लोग घायल

Fri, 15 Aug 2025 08:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 08:37 PM IST
सार

Dargah Sharif Patte Shah: दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में कई लोग फंस गए। हादसे में अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Roof of room of Dargah Sharif Patte Shah in Nizamuddin collapsed six died
मलबे से महिला को बाहर निकालने की कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हो गया। दरगाह के एक कमरे की छत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में कई लोग फंस गए। जानकारी के मुताबिक एक पांच साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

Roof of room of Dargah Sharif Patte Shah in Nizamuddin collapsed six died
दरगाह शरीफ पत्ते शाह - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान पूरा गया है। अब मलबे में कोई नहीं है। हादसे के वक्त इस कमरे में करीब 15 लोग आराम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह दरगाह 700 साल पुराना है और जिस कमरे की छत गिरी है वो 60 साल पुराना था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Roof of room of Dargah Sharif Patte Shah in Nizamuddin collapsed six died
दरगाह शरीफ पत्ते शाह - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और आम लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Roof of room of Dargah Sharif Patte Shah in Nizamuddin collapsed six died
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

राहत और बचाव टीम की मदद के लिए स्निफर डॉग को भी लगाया गया था। ताकि अंदर किसी फंसे हुए की तलाश की जा सके। हादसे के बाद दरगाह को बंद कर दिया गया है और हुमायूं के मकबरे के अंदर से लोगों को खाली कराया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed