फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dogs attacked a 75-year-old woman in Sevi Villa De Rajnagar Extension 28 stitches on her face

चेहरे पर आए 28 टांके: मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला पर 10 से 12 कुत्तों ने किया हमला, चीखती चिल्लाती रही बहू

Thu, 16 May 2024 06:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 May 2024 06:38 PM IST
सार

बुजुर्ग को वसुंधरा के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां दो दिनों तक उनका इलाज चला। भूपेश पासी ने बताया कि करीब दो लाख रुपये उनके इलाज में अब तक खर्च हो चुके हैं। डॉक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी के लिए भी कहा है। 

विज्ञापन
dogs attacked a 75-year-old woman in Sevi Villa De Rajnagar Extension 28 stitches on her face
चेहरे पर आए 28 टांके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन की सेबी विला डे सोसाइटी में मंदिर पर पूजा करने जा रही 75 वर्षीय महिला पर 10 से 12 कुत्तों ने हमला कर दिया। महिला के चेहरे पर 28 टांके आए हैं। महिला को दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।

विज्ञापन

सोसाइटी में भूपेश पासी परिवार के साथ रहते हैं। भूपेश पासी ने बताया कि उनकी पत्नी सोनी पिछले शनिवार को सोसाइटी में बने मंदिर में सुबह 7:00 बजे पूजा करने जा रही थी। उनके साथ उनकी बहू सोनिया भी थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हड़बड़ाहट में वह वहीं गिर पड़ीं। कुत्तों ने उनके चेहरे और गर्दन को काटना शुरू कर दिया। करीब दो मिनट तक वह चीखती चिल्लाती रहीं। उनकी बहू ने भी शोर मचाया। कुछ दूर पर खड़े गार्ड और सोसाइटी के लोग दौड़कर आये और कुत्तों को मारकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें वसुंधरा के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां दो दिनों तक उनका इलाज चला। भूपेश पासी ने बताया कि करीब दो लाख रुपये उनके इलाज में अब तक खर्च हो चुके हैं। डॉक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी के लिए भी कहा है। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति के अंदर आवारा कुत्तों की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को काट रहे हैं। नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष त्रिपाठी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सोसाइटी में टीम भेज कर जांच कराया जाएगा कि कुत्तों की नसबंदी हुई है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed