{"_id":"5e4c8aaf8ebc3ef2767099e8","slug":"dog-bitten-in-a-minor-dispute-in-ballabhgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़ में मामूली विवाद में कुत्ते से कटवाया, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़ में मामूली विवाद में कुत्ते से कटवाया, मामला दर्ज
Wed, 19 Feb 2020 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Feb 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जवां गांव में मामूली कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते से एक युवक को कटवा दिया। कुत्ते ने युवक पर हमला कर उसके हाथ को लहूलुहान कर दिया। घायल युवक के परिजनों ने जैसे-तैसे युवक को कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल ले गए। थाना छांयसा पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता जयंती प्रसाद ने बताया कि उनकी गली के पास ही रहने वाले राजेंद्र ने एक कुत्ता पाल रखा है। यह काफी खतरनाक है। कुछ महीने पहले इस कुत्ते ने उनके भतीजे को काट लिया था। उस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। उस समय माफी मांगने और आपसी सहमति के बाद शिकायत वापस ले ली गई। हालांकि, उसी दिन से राजेंद्र मन में रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
सोमवार को उनका बेटा मोहित किसी काम से गली से जा रहा था। आरोप है कि राजेंद्र और उसके बेटे आकाश ने अपने कुत्ते से मोहित को कटवा दिया। गली और परिवार के लोगों ने मोहित को कुत्ते से छुड़ाया और पास के अस्पताल में ले गए। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल नेत्रपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन