फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dog bites an advocate, fir after one year

वकील को कुत्ते ने काटा, एक साल बाद FIR

Mon, 21 Apr 2014 06:01 PM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
dog bites an advocate, fir after one year

साल भर पहले दिल्ली में एक फार्म हाउस मालिक के कुत्ते ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक वकील को काटकर जख्मी कर दिया था। इस मामले में पीड़ित वकील की शिकायत पर एक साल बाद अदालत ने मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पीड़ित वकील ने पहले भी पुलिस से इसकी शिकयत की थी लेकिन तब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने अदालत का रुख किया।

मामले के एक साल बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 अप्रैल 2013 की घटना

dog bites an advocate, fir after one year

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नंगली पूना, अलीपुर निवासी जसबीर का आरोप है कि वह 5 अप्रैल 2013 की सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रास्ते में रॉयल गार्डन फार्महाउस के सामने सचिन भेल कुत्ते के साथ खड़े थे।

कुत्ते को अपनी ओर आता देख जसबीर ने सचिन से कुत्ते को पकड़ने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कुत्ते ने जसबीर को कई जगह काट लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पीसीआर ने जसबीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

इस मामले को लेकर जसबीर थाने के चक्का काटते रहे। जसबीर ने पुलिस उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त, पुलिस आयुक्त से मामला दर्ज करने की गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। परेशान होकर जसबीर अदालत की शरण में गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed