{"_id":"5ce21dfcbdec22071212d2ea","slug":"doctors-strike-in-hindu-rao-hospital-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंदूराव अस्पताल में आज से हड़ताल, ऑपरेशन टले, वेतन नहीं मिलने से डॉक्टर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूराव अस्पताल में आज से हड़ताल, ऑपरेशन टले, वेतन नहीं मिलने से डॉक्टर नाराज
Mon, 20 May 2019 08:54 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 May 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में वेतन नहीं मिलने से गुस्साए हिंदुराव अस्पताल के डॉक्टरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टरों के खाते में रविवार देर शाम तक वेतन नहीं आने के कारण यह फैसला किया गया।
इससे पहले रेजीडेंट डॉक्टर पिछले दो दिनों से तीन-तीन घंटे की हड़ताल पर थे। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ-साथ इमरजेंसी और ऑपरेशन वाले मरीजों को भी समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि हड़ताल के मद्देनजर सोमवार को पहले से ही तय करीब 100 मरीजों के ऑपरेशन को टाल दिया गया है। अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के महासचिव डॉ. संजीव चौधरी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के इस अस्पताल में 980 बेड है।
विज्ञापन
इसकी ओपीडी में रोजाना चार हजार और इमरजेंसी में एक हजार मरीज आते हैं। अस्पताल प्रशासन और निगम की तरफ से वेतन को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है।

उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू होने वाली अनिश्चिकालीन हड़ताल तब तक की जाएगी जब तक वेतन नहीं दिया जाता। उनका कहना है कि तीन महीने से वे शांति से बातचीत के जरिए वेतन का इंतजार कर रहे थे , लेकिन अब मजबूरन हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है।
उन्होंने ये भी कहा कि मरीजों को परेशान करना हमारा मकसद नहीं है, लेकिन प्रशासन के खिलाफ यह कदम उठाना जरूरी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और तिमारदारों को पहले ही बता दिया गया है कि अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।