फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors strike Delhi Healey, doctor did not agree

दिल्ली सरकार ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों पर लगाया एस्मा

Tue, 23 Jun 2015 01:12 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
Doctors strike Delhi Healey, doctor did not agree

दिल्ली सरकार ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों पर अल्टीमेटम के बावजूद काम पर नहीं लौटने के कारण एस्मा लगा दिया है। अगर अभी भी डॉक्टर काम पर नहीं लौटते हैं तो सरकार इसके बाद कानूनी कार्रवाई का रूख करेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने डॉक्टरों की कुछ मांगें मान ली थी। लेकिन डॉक्टर उनसे संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते उन्होंने हड़ताल जारी रखी। इसके बाद सरकार ने 11 बजे तक डॉक्टरों को हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


लेकिन डॉक्टर अल्टीमेटम मिलने के बाद भी काम पर नहीं लौटे और दिल्ली सरकार ने डॉक्टरों पर 11 बजे के बाद एस्मा एक्ट लागू लगा दिया। अगर डॉक्टर इस कार्रवाई के बाद भी हड़ताल खत्म नहीं करते हैं तो सरकार ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 मांगें मानीं, मगर नहीं माने डॉक्टर

Doctors strike Delhi Healey, doctor did not agree

इससे पहले दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से पूरे दिन मरीज इधर से उधर भटकते रहे। इमरजेंसी और ओपीडी दोनों ठप रहीं। इस दौरान अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई।

करीब 15,000 डॉक्टरों ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, समय पर वेतन देने और अन्य मूलभूत सुविधाओं की खातिर हड़ताल की है। देर शाम तक सरकार ने डॉक्टरों की 19 मांगें मान ली, मगर उन्होंने हड़ताल खत्म करने से इंकार कर दिया है।

भारत सरकार के सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग के अलावा दिल्ली सरकार के लोकनायक, गुरुनानक आई सेंटर, जीटीबी, डीडीयू, लालबहादुर शास्त्री, हेडगेवार, अंबेडकर, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के साथ कई अन्य अस्पतालों के ओपीडी, आपातकालीन विभाग और वार्ड में भर्ती मरीजों को दिक्कत हुई।

एक साथ 15 हजार चिकित्सकों ने काम बंद किया

Doctors strike Delhi Healey, doctor did not agree

डॉक्टरों की हड़ताल के बाद बनी स्थिति का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोकनायक अस्पताल का दौरा किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, हड़ताल के दौरान दो मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज जीटीबी में और दूसरा लोकनायक अस्पताल में भर्ती था।

मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ रामजी का कहना है कि एक पुरुष मरीज की मौत सोमवार सुबह हुई है, लेकिन उसकी मौत की वजह हड़ताल को नहीं बताया जा सकता।

क्योंकि मरीज की हालत पहले से खराब थी और इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी। वहीं जीटीबी में भर्ती ज्वाला नगर के एक मरीज की भी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों की ओर से मौत की वजह हड़ताल को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed