फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors removed 1500 stones from gall bladder of woman in Delhi

Gall Bladder Stones: महिला के पित्ताशय से निकाले 1500 पत्थर, खुद ले रही थी दवा... जानें क्या बोले डॉक्टर

Tue, 02 Jul 2024 11:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Jul 2024 11:36 PM IST
सार

महिला के पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बार-बार दर्द होता था। यह दर्द उसकी पीठ और कंधे तक फैल जाता था। अक्सर उल्टी भी होती थी।

विज्ञापन
Doctors removed 1500 stones from gall bladder of woman in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File

विस्तार

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 32 साल की महिला के पित्ताशय से करीब 1500 पत्थर निकाले गए। महिला का इलाज करने वाले सर्जन डॉ मनीष के गुप्ता ने बताया कि रिया शर्मा जंक और वसायुक्त भोजन खाने के बाद लगातार सूजन और भारीपन से परेशान थी। 

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल में सफलतापूर्वक लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी हुआ। महिला गैस के कारण खुद दवा भी ले रही थी। महिला के पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बार-बार दर्द होता था। यह दर्द उसकी पीठ और कंधे तक फैल जाता था। अक्सर उल्टी भी होती थी। महिला मरीज गुरुग्राम निवासी रिया शर्मा का कहना है कि अकेली रहने के कारण अधिकतर बाहर के खाने पर निर्भर रहती हूं। कुछ सप्ताह से वह लगातार पेट फूलने और भारीपन से पीड़ित थीं। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने पारिवारिक चिकित्सक से परामर्श के बाद अल्ट्रासाउंड करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पता चला कि पित्ताशय में पथरी भरी हुई है। उसके बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ गुप्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में पथरी होने के बावजूद सर्जरी के अगले दिन मरीज को छुट्टी दे दी गई। वह अब सामान्य आहार खा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह छोटे पत्थर सामान्य पित्त नली (सीबीडी) में जा सकते हैं, जिससे पीलिया और अग्नाशयशोथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर इलाज न होता तो समस्या और गंभीर हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed