{"_id":"5d5f41e58ebc3e6c48772038","slug":"doctors-in-delhi-returned-voice-of-uzbekistan-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के डॉक्टरों ने लौटाई उजबेकिस्तान के मरीज की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के डॉक्टरों ने लौटाई उजबेकिस्तान के मरीज की आवाज
Fri, 23 Aug 2019 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
apollo hospital
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के डॉक्टरों ने उजबेकिस्तान के एक मरीज की 15 साल बाद आवाज लौटाकर उसे जीवन की सबसे बड़ी खुशी दी है। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने हाइपो थाइरॉडिज्म नामक रोग से पीड़ित मरीज का लेजर सर्जरी से उपचार कर उसकी आवाज लौटाई।
विज्ञापन
अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर अमित किशोर ने बताया कि थायरॉइड ग्रंथि बढ़ जाने पर 35 वर्षीय खुसन सेदोव ने साल 2002 में अपने यहां एक अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। लेकिन ऑपरेशन के कुछ समय बाद उनकी स्वर तंत्रियों में दिक्कत हुई। इसके चलते मरीज की आवाज बंद हो गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरएलएन नामक ग्रंथि खराब होने के कारण खुसन ने अपनी आवाज गवा दी थी। उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी थी। सेदोव 10 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुआ था। डॉक्टरों की टीम ने लेजर तकनीक से कशीमा सर्जरी कर उसकी आवाज लौटाई।
विज्ञापन