फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors celebrate the festival by feeding sweets to Corona patients

चिकित्सकों ने कोरोना मरीजों को मिठाई खिलाकर मनाया दीपोत्सव

Mon, 16 Nov 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
Doctors celebrate the festival by feeding sweets to Corona patients
मरीज के साथ डॉक्टर... - फोटो : amar ujala

राजधानी के कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए इस बार दिवाली कुछ अलग रही। कोरोना संक्रमित होने के कारण वे अपने परिजनों संग इस त्योहार को नहीं मना सके, लेकिन अस्पतालों के डॉक्टरों ने मरीजों को इस कमी का अहसास नहीं होने दिया। अस्पतालों में दिवाली की शाम ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मरीजों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही मरीजों ने वीडियो कॉल के माध्यम से अपने परिजनों से बातचीत भी की। 

विज्ञापन


 दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि डॉक्टरों ने मरीजों के वार्ड में रंगोली बनाकर और दीएं जलाकर दिवाली मनाई।  अस्पताल की डॉ. रितु सक्सेना ने बताया कि यहां जब हिंदुओं का त्योहार होता है तो मुस्लिम डॉक्टर ड्यूटी पर होते हैं और वह अस्पताल में होली-दिवाली मरीजों के साथ मनाते हैं। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अजित जैन ने बताया कि सुबह के समय में ही मरीजों को डॉक्टरों ने बधाई दी। इस दौरान कुछ मरीज भावुक भी हो गए।  
विज्ञापन


वीडियो कॉल से की बातचीत
जीटीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों से उनके परिजनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। अस्पताल के डॉक्टर विनय ने बताया कि यहां भर्ती मरीजों को अस्पताल स्टाफ ने मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कई मरीजों के परिजनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से उनको बधाई दी। इस दौरान सभी मरीजों में काफी उत्साह रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed