फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctors back to work in delhi

दिनभर हड़ताल के बाद शाम को काम पर लौटे दिल्ली के डॉक्टर

Tue, 09 Jul 2019 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
doctors back to work in delhi
परेशान रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के लोकनायक और महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में रविवार देर रात डॉक्टरों से मारपीट के विरोध में पांच अस्पतालों के चिकित्सक सोमवार को हड़ताल पर चले गए।

विज्ञापन


लोकनायक, जीबी पंत, महर्षि वाल्मीकि अस्पताल, गुरुनानक नेत्र चिकित्सालय और सुश्रुत ट्रामा पहुंचे करीब 16000 मरीजों को बगैर उपचार कराए लौटना पड़ा। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद देर शाम सभी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए।
विज्ञापन


हड़ताल की वजह से दिल्ली सरकार के सबसे बड़े लोकनायक अस्पताल में ऑपरेशन से लेकर ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रहीं। करीब 100 ऑपरेशन टाले गए जबकि 30 से ज्यादा मरीजों को आपातकालीन विभाग से रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का आदेश मिलने के बाद हड़ताली  डॉक्टरों की मांगें मान ली गईं। जल्द ही अस्पतालों में मार्शल तैनात किए जाने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उधर पुलिस को मारपीट की घटना को लेकर दोनों अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई है।


रविवार देर रात लोकनायक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात मेडिसिन विभाग के डॉ. सउदी मलिक के साथ एक मरीज के तीमारदारों ने मारपीट की थी। 

इस घटना के कुछ ही देर बाद बाहरी दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भी डॉक्टर से मारपीट हुई। इन घटनाओं से गुस्साए डॉक्टरों ने हड़ताल का एलान कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed