{"_id":"5c13029a42c7925d51720311","slug":"doctor-slapped-asi-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में म्यूजिक कम करने को कहा तो डॉक्टर ने एएसआई को जड़ा थप्पड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में म्यूजिक कम करने को कहा तो डॉक्टर ने एएसआई को जड़ा थप्पड़, दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Dec 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में कार में बज रहे म्यूजिक कम करने के लिए कहने पर एक डॉक्टर ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक हवलदार की गिरेबान पकड़ी और एएसआई को थप्पड़ जड़ दिया।
पुलिसकर्मियों ने दोनों को काबू किया और उनका मेडिकल करवाया। मेडिकल में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तालकटोरा रोड स्टाफ क्वार्टर निवासी डॉक्टर प्रमोद रेड्डी (32) और केशवपुरम निवासी मोहित अहुजा (32) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक एएसआई नरेंद्र कीर्ति नगर थाने में तैनात है। 12 दिसंबर की शाम उसकी ड्यूटी टैगोर पिकेट पर लगी थी। तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक इनोवा कार पिकेट के पास आकर रुकी। कार में तेज म्यूजिक बज रहा था। पिकेट पर तैनात कर्मियों ने चालक को गाने का आवाज कम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
यह सुनते ही चालक के बगल वाली सीट पर बैठा युवक नीचे आया और पुलिस कर्मियों ने गाली गलौज करने लगा। इसके बाद चालक भी नीचे आ गया और दोनों पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे।

उन लोगों ने हवलदार पप्पू राम का गिरेबान पकड़ लिया, जबकि नरेंद्र को थप्पड़ मार दिया। नशे की हालत में होने की वजह से पुलिसकर्मियों ने दोनों को काबू किया और मेडिकल के लिए आचार्य भिक्षु अस्पताल भेजा गया।
मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया।
मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डॉक्टर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि डॉक्टर प्रमोद क्लीनिक चलाता है।