फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor mahesh sharma blackmailing case poet ramdhari singh dinkar daughter in law usha thakur arrest

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग मामले में नया मोड़, रामधारी सिंह दिनकर की नातिन गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 May 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
doctor mahesh sharma blackmailing case poet ramdhari singh dinkar daughter in law usha thakur arrest
mahesh sharma - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन, भाजपा नेता और नोएडा की समाजसेवी उषा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


क्या था मामला
केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा को बंद हो चुके प्रतिनिधि चैनल के संचालक आलोक कुमार एक कथित महिला पत्रकार नीशू के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर दस करोड़ की मांग कर रहे थे। सोमवार को पुलिस ने आरोपित युवती को गिरफ्तार किया था। नीशू सात दिन की पुलिस रिमांड पर है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। डीजीपी ने एसएसपी वैभव कृष्ण को मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चार बड़े नेता थे रडार पर
पूछताछ में नीशू ने स्वीकार किया था कि दिल्ली-एनसीआर के हाईप्रोफाइल चार बड़े नेता उनके गिरोह के रडार पर थे। इनमें सत्ताधारी व विपक्षी दलों के नेता शामिल थे। हालांकि अभी मामला शुरुआती चरण में था। नीशू ने बताया था कि वह लोग पहले भी इस तरह की ब्लैकमेलिंग कर चुके हैं। उन्होंने उद्योगपति से लेकर बिल्डर व अन्य बड़े लोगों से पैसों की उगाही भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठित गिरोह चलाता है ब्लैकमेलिंग का धंधा 
पुलिस के मुताबिक प्रतिनिधि चैनल बंद होने के बाद चैनल मालिक के पास कोई काम नहीं था। उसी दौरान उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इस गिरोह के लोग पहले पत्रकार बनकर बड़े नेताओं व अन्य लोगों से संपर्क करते हैं और धीरे धीरे ब्लैकमेलिंग पर उतर जाते हैं। इस बार केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को जब ब्लैकमेल करने का प्रयास किया तो पोल खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed