फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor commit suicide in Maulana Azad Medical College

Delhi: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में MD प्रथम वर्ष के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, होस्टल में घटना को दिया अंजाम

Tue, 27 Aug 2024 11:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Aug 2024 11:15 PM IST
सार

जांच में पता चला कि अमित मूलत: बहादुरगढ़ हरियाणा का रहने वाला था। वह मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में एमडी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन
doctor commit suicide in Maulana Azad Medical College
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमडी प्रथम वर्ष के छात्र ने मंगलवार देर शाम अपने छात्रावास में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 30 साल के अमित कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि छात्र मानसिक विकार से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईपी इस्टेट थाना पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित के चाचा रोज शाम को उससे मिलने के लिए छात्रावास में आते थे। मंगलवार शाम भी वह वहां पहुंचे। काफी खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने अन्य लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर अमित को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर छानबीन करने के बाद वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। पुलिस फोटो और वीडियोग्राफी की और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

जांच में पता चला कि अमित मूलत: बहादुरगढ़ हरियाणा का रहने वाला था। वह मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में एमडी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके चाचा ने बताया कि वह मानसिक विकार से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed