{"_id":"5b41e3094f1c1ba1288b54c2","slug":"doctor-arrested-for-fake-bomb-call-at-howrah-new-delhi-rajdhani-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेन पकड़ने के लिए डॉक्टर ने फर्जी कॉल कर रुकवाई थी हावड़ा राजधानी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन पकड़ने के लिए डॉक्टर ने फर्जी कॉल कर रुकवाई थी हावड़ा राजधानी, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Howrah New Delhi Rajdhani Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम को हावड़ा राजधानी ट्रेन में बम की सूचना देने वाले डॉक्टर सुप्रियो को पुलिस ने दिल्ली से अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने ट्रेन छूट जाने के बाद उसे रुकवाने के लिए दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष को झूठी सूचना दी।
विज्ञापन
बता दें कि हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 4 बजकर 55 मिनट पर रवाना हो गई थी। लगभग15 मिनट बाद ही पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक फोन आता है कि ट्रेन में बम है। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि 20 मिनट में बम विस्फोट हो जाएगा।
विज्ञापन
बम की सूचना मिलने के बाद पूरे विभाग में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में जीआरपी, आपीएफ एवं रेल विभाग को इस सूचना के बारे में जानकारी दी गई। तबतक ट्रेन दिल्ली से निकलकर गाजियाबाद पहुंच गई थी। ट्रेन को स्टेशन पर रोक लिया गया।
विज्ञापन
मौके पर डॉग स्क्वॉयड और पुलिस अधिकारियों ने पूरी ट्रेन की चेकिंग की, पर ऐसी कोई वस्तु उन्हें नहीं मिली। ट्रेन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शाम 5:32 बजे आई और 7:08 बजे रवाना हुई। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (डाउन 12302) का गाजियाबाद में स्टॉपेज नहीं है। इसलिए ट्रेन को रन थ्रू लाइन से निकाला जाता है।