{"_id":"5d6b33138ebc3e93a170a7fb","slug":"doctor-allegedly-committed-suicide-by-jumping-off-building-of-guru-teg-bahadur-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में डॉक्टर ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में डॉक्टर ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या
Sun, 01 Sep 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Sep 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
देश की राजधानी दिल्ली के एक बड़े अस्पताल परिसर में आठवीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना गुरु तेग बहादुर अस्पताल की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरु तेग बहादुर अस्पताल परिसर की आठवीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान डॉ. पल्लव सहारिया (44) के रूप में हुई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
आज मृतक डॉक्टर के परिजन असम से यहां पहुंचेंगे, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi: A doctor allegedly committed suicide by jumping off the building of Guru Teg Bahadur Hospital complex, yesterday. Police is investigating the case.
— ANI (@ANI) September 1, 2019