फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not wait until a few months later, Metro will run to Sector-62

ज्यादा इंतजार नहीं कुछ महीनों बाद सेक्टर-62 तक दौड़ेगी मेट्रो

Tue, 17 Nov 2015 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 17 Nov 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
Do not wait until a few months later, Metro will run to Sector-62

सिटी सेंटर से सेक्टर-62 के बीच प्रस्तावित मेट्रो का निर्माण अब शुरू हुआ है। अगर कोई बाधा न आई तो ठीक 36 माह बाद मेट्रो दौड़ने लगेगी।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक इस रूट पर शनिवार से पाइलिंग का काम शुरू हो गया। मृदा परीक्षण का काम पहले ही हो गया है। शनिवार से निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी।
विज्ञापन


अगर सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर 2018 से इस रूट की मेट्रो का निर्माण पूरा कर ट्रायल शुरू हो जाएगा। दिसंबर 2018 से इस रूट पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। डीएमआरसी ने इस रूट के सभी छह एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों के लिए 10186 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएमआरसी ने जमीन का प्रस्ताव रखा, जिसे प्राधिकरण ने दो दिन में देने का आश्वासन दिया है। इस रूट पर सेक्टर-34, 52, 61, 59 62 व इलेट्रॉनिक सिटी स्टेशन हैं। कुल लंबाई 6.675 किलोमीटर लंबे ट्रैक को बनाने में करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बनने के बाद द्वारका से सिटी सेंटर तक की मेट्रो सेक्टर-62 तक जाएगी। इससे नोएडा के एक छोर से दूसरे छोर तक मेट्रो से जुड़ जाएगी।

नोएडा के कालिंदीकुंज रूट पर मेट्रो का ट्रायल दिसंबर 2016 में शुरू हो जाएगा। सोमवार को बैठक में डीएमआरसी की तरफ से यह संकेत मिला है। समीक्षा बैठक में डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 50 फीसदी से ज्यादा काम कर चुके हैं। बाकी का काम एक साल में पूरा हो जाएगा।


दिसंबर-2016 से ट्रायल होगा। ट्रायल पूरा होते ही नोएडा से दक्षिणी दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। ओखला बैराज और डीएनडी पर रोजाना जाम झेलने की नौबत नहीं आएगी। डीएमआरसी ने प्राधिकरण से सीआईएसएफ बैरक और स्टाफ क्वार्टर बनाने केलिए 4400 वर्ग मीटर जमीन मांगी है, जिसे जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल ने बताया कि इस रूट पर एक और अड़चन दूर कर ली गई है। ओखला पक्षी विहार परिसर के अंदर से 400 केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। मेट्रो के लिए इस लाइन के आसपास के पेड़ों को हटाने की जरूरत  थी। इस बाबत वन विभाग को पत्र भेजा गया था, जिस पर वन विभाग से अनुमति मिल गई है। एक सप्ताह में इस पर काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed