{"_id":"585be7614f1c1b1917e392ef","slug":"do-not-screw-up-somewhere-rebel-bjp-s-electoral-math","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बागी न बिगाड़ दें भाजपा का चुनावी गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बागी न बिगाड़ दें भाजपा का चुनावी गणित
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
कमल संदेश यात्रा बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के जनादेश से उत्साहित भाजपा नेता फरीदाबाद में जीत का दावा ठोक रहे हैं, लेकिन इस बार सिंबल पर चुनाव लड़ रही पार्टी को अपने ही कार्यकर्ताओं के बागी तेवर का सामना करना पड़ सकता है। निगम के 40 वार्डों में भाजपा के टिकट के लिए तकरीबन 400 लोगों ने दावेदारी की थी। बुधवार शाम भाजपा ने 31 वार्डों से प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी।
विज्ञापन
ऐसे में टिकट से चूके कई दावेदारों ने बागी तेवर अपनाने की रणनीति तैयार शुरू कर दी है। ऐसा हुआ तो इस बार निगम चुनाव भाजपा बनाम भाजपा होगा, क्योंकि प्रदेश में दो गुटों में बंटी कांग्रेस सिंबल पर चुनाव के फेर में अब तक उलझी है जबकि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनेलो निगम चुनाव में कहीं दिखाई नहीं दे रही। भाजपा ने बुधवार शाम 31 वार्ड पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए।
विज्ञापन
टिकट न मिलने से नाराज पार्टी के कई पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ खुलकर बिगुल बजा दिया है। टिकट कटने से नाराज वार्ड नंबर-4 में भाजयुमो के प्रवक्ता रवि सोनी अब अपनी पत्नी को निर्दलीय लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद में सोनी ने महीनेभर पहले ही डोर टू डोर संपर्क अभियान शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार शाम उनके समर्थकों ने पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, समर्थन देने पूर्व विधायक चंदर भाटिया भी पहुंच गए। टिकट को लेकर खींचतान वार्ड 21 में भी बढ़ गई है। हालांकि, यहां भी प्रत्याशी घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर-26 में भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने टिकट न मिलने पर पार्टी के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उतारा जाए या नहीं, लेकिन पार्टी को समर्थन नहीं करेंगे। ठाकुर ने बताया कि वार्ड में पूर्वांचल के लोगों की आबादी 20 हजार से ज्यादा है फिर भी लिहाज नहीं रखा गया। टिकट को लेकर वार्ड 21,3,36,34 सहित दर्जनभर वार्ड में भाजपा को अंर्तकलह का सामना करना पड़ सकता है।
भाजपा नेता के तल्ख हुए तेवर, पीएम से करेंगे शिकायत
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट बंटवारे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पार्टी में परिवारवाद व जातिवाद को बढ़ावा देकर पार्टी को समाप्त करने की राजनीति कर रहे हैं।
प्रेस को जारी बयान में भाटिया ने कहा कि वार्ड नंबर 27 से राजेश तोमर नामक कार्यकर्ता को अपने बेटे के सामने टिकट के लिए आवेदन ही नहीं करने दिया गया। भाटिया ने वार्ड नंबर 11 में नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग में कार्यरत एसडीओ पदम भूषण के सगे भाई मनोज नासवा को टिकट देने पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया है। जल्द ही वह टिकट बंटवारे में हुई मनमानी का पुलिंदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सौंपेंगे।
होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
जगदीश भाटिया पहले भी पार्टी विरोधी बयानबाजी करते रहे हैं। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। यदि उन्होंने बयानबाजी बंद नहीं की तो पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। टिकट वितरण सोच-समझकर किया गया है।
-गोपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष-भाजपा