{"_id":"6ac7ac33d2d30609cd02a2dd","slug":"do-not-lose-your-sense-of-judgment-in-the-exuberance-of-youth-channel-your-energy-into-nation-building-vijender-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158394-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा जोश में होश न खोएं, ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं : विजेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा जोश में होश न खोएं, ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं : विजेंद्र गुप्ता
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने गुजरात और दिल्ली से आए विद्यार्थियों को दी सीख
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। युवा जोश में होश न खोएं और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाएं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विधानसभा के युवा संपर्क कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान यह संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, विचार और आकांक्षाएं तभी सार्थक हैं, जब उनमें जागरूकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी हो।
कार्यक्रम में गुजरात और दिल्ली के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने विधानसभा का भ्रमण कर लोकतंत्र और संसदीय कार्यप्रणाली को समझा। अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें और सोच-समझकर निर्णय लें। युवा केवल अपने आसपास हो रहे बदलावों के दर्शक न बनें, बल्कि उनमें ऐसी समझ और जिम्मेदारी विकसित हो, जिससे वे देश के विकास में सार्थक योगदान दे सकें।
युवा संपर्क कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद के महात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल, वडोदरा के नवर्चना विद्याणी विद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज व रामजस कॉलेज के विद्यार्थियों ने विधानसभा का दौरा किया। छात्रों ने मुख्य विधानसभा सदन में बैठकर उस स्थान को देखा, जहां विधायी बहस और सदन की कार्यवाही होती है। उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका और संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ऐतिहासिक विरासत से भी हुए रूबरू
विद्यार्थियों ने विधानसभा परिसर की स्थापत्य शैली और भारतीय संसदीय इतिहास में इसके महत्व को जाना। डॉक्यूमेंट्री और प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें केंद्रीय विधानसभा से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों और महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जानकारी दी गई। छात्रों को विधानसभा की स्मारिका और कॉफी टेबल बुक ‘एक शताब्दी यात्रा’ से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक मूल्यों और संसदीय विरासत से जोड़ना है।