'फैशन का पता नहीं और सौप दिया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी का जिम्मा'
आप ने कहा कि मोदी सरकार अपने बेतुके फैसले से नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि अगर मोदी सरकार अनुपम खेर को इसरो का अध्यक्ष बना दे तो चौंकना नहीं चाहिए।
शनिवार को पार्टी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस करके इस फैसले का विरोध जताया गया है। राघव चड्ढा ने कहा कि जिसे फैशन का एफ नहीं पता उसे मोदी सरकार ने फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट का चेयरमैन बना दिया।
'बेतुके फैसले से नया रिकॉर्ड बनाएगी मोदी सरकार'
एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) और फिल्म सेंसर बोर्ड में पहलाज निहलानी को पद देकर केंद्र सरकार पहले भी बेतुके फैसले कर चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि डीडीसीए घोटाले में अरुण जेटली को बचाने में चेतन चौहान शामिल रहे। यह पद उसी का इनाम है। आप दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार के इस बेतुके फैसलों से शिक्षण संस्थानों का भविष्य भी अंधेरे में है।
उन्होंने कहा की निफ्ट चेयरमैन पद के लिए जो योग्यता चाहिए, चेतन चौहान उसमें फिट नहीं बैठते है। उनका बयानों से पता चलता है कि मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के चलते उन्हें यह पद दिया गया है।