फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC said, only essential services category passengers are will be in Delhi Metro during delhi lockdown from Monday night today

दिल्ली में लॉकडाउन: मेट्रो में केवल ये लोग ही करेंगे सफर, 15 से 30 मिनट तक करना पड़ सकता है इंतजार

Mon, 19 Apr 2021 03:48 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Apr 2021 03:48 PM IST
सार

डीएमआरसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात से लागू हो रहे लॉकडाउन के कारण मेट्रो में उन यात्रियों को प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी, जो सरकारी आदेश के मुताबिक आवश्यक सेवाओं की सूची में आते हैं...

विज्ञापन
DMRC said, only essential services category passengers are will be in Delhi Metro during delhi lockdown from Monday night today
दिल्ली मेट्रो - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली में तेजी बढ़ते कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान लोगों की जरूरतों की सभी दुकानें खुली रहेंगी। जबकि दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में सिर्फ छूट प्राप्त लोगों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। यात्रियों को स्टेशन पर मेट्रो के लिए 15 मिनट का इंतजार करना होगा। जबकि इंटरचेज के लिए 15 से 20 मिनट, वहीं कुछ चुनिंदा इंटरचेंज पर 30 मिनट तक का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


डीएमआरसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात से लागू हो रहे लॉकडाउन के कारण मेट्रो में उन यात्रियों को प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी, जो सरकारी आदेश के मुताबिक आवश्यक सेवाओं की सूची में आते हैं। ऐसे यात्रियों को डीएमआरसी या सीआईएसएफ के कर्मियों की तरफ से वैध पहचान पत्र के वैरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि, जो भी यात्री जरूरी सेवाओं से जुड़े नहीं हैं वह लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहें।

विज्ञापन

डीएमआरसी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना की वैक्सीन लगवाने जा रहे लोग, गर्भवती महिलाएं और मरीजों को इलाज के लिए आने-जाने के लिए मेट्रो और बसों में छूट होगी। हेल्थ, पुलिस, फायर ब्रिगेड, इलेक्ट्रिसिटी, वॉटर सप्लाई जैसी इमर्जेंसी सेवाओं से जुड़े सरकारी कर्मचारियों को वीकेंड कर्फ्यू से छूट होगी। सभी को अपना आधिकारिक परिचय पत्र दिखाना होगा।

इसके अलावा न्यायिक सेवा से जुड़े सभी अधिकारी, केंद्र और राज्य के कर्मचारियों को अपना आई कार्ड दिखाना होगा। इनके अलावा मेडिकल सर्विसेज से जुड़े लोग जैसे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ आदि सरकारी हो या प्राइवेट, उन्हें भी आईडी कार्ड दिखाना होगा। विदेशी राजनयिकों के दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति और इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े लोगों को सफर के दौरान आई कार्ड दिखाना जरूरी होगा।

लॉकडाउन के दौरान दौरान एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आईएसबीटी जाने या वहां से आने वाले लोगों को वैध टिकट के साथ सफर की इजाजत होगी। लेकिन ऐसे यात्रियों को ई-पास लेना जरूरी होगा। कर्फ्यू ई-पास की सॉफ्ट या हार्ड कॉपी आपको पास रखनी होगी। ई-पास के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अप्लाई कर ले सकते हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 25,462 लोग संक्रमित हुए हैं और 161 लोगों की मौत हुई। संक्रमण दर भी बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गई है। वहीं, कोरोना से होने वाली कुल मौत का आंकड़ा भी 12 हजार के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed