फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC prepares for Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो के लिए डीएमआरसी ने की तैयारी, लिफ्ट में एक बार में तीन यात्रियों को ही मिलेगा प्रवेश

Fri, 04 Sep 2020 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Sep 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
DMRC prepares for Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मेट्रो स्टेशन पर कई बदलाव किए गए हैं। स्टेशन पर लिफ्ट पर सवार होने के लिए अंगुली से बटन नहीं दबाना होगा। नई व्यवस्था के तहत पैडल पर पैर रखते ही लिफ्ट खुल जाएगी। यात्री बगैर किसी बटन को छुए ही इसमें सवार हो सकेंगे। फिलहाल 16 स्टेशनों पर ऐसे 50 पैडल लगाए जाएंगे। सोशल डिस्टेसिंग के नियम के तहत लिफ्ट में एक बार में अधिकतम तीन लोग ही सवार हो सकेंगे।

विज्ञापन


डीएमआरसी के राजीव चौक, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली, हौज खास, केंद्रीय सचिवालय, द्वारका सेक्टर-21, जनकपुरी पश्चिम, राजौरी गार्डन, मंडी हाउस, यमुना बैंक, बॉटेनिकल गार्डन, कालका जी मंदिर, द्वारका, नोएडा सेक्टर-62, आईजीआई एयरपोर्ट के अलावा नेहरू इंक्लेव पर यात्रियों को लिफ्ट में सवार होने के लिए बटन को छूने की जरूरत नहीं होगी। जनकपुरी पश्चिम में सबसे अधिक छह लिफ्ट में यात्रियों को इस सुविधा के इस्तेमाल का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


30 मिली से ज्यादा हैंड सैनिटाइजर ले जाने पर पाबंदी
संक्रमण से बचाव के लिए स्टेशनों पर मेट्रो के ठहराव का समय बढ़ा दिया गया है। प्रवेश या निकास के लिए स्टेशन के एक-एक गेट ही खोले जाएंगे। हालांकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ज्यादा गेट भी खोले जा सकते हैं। फेस मास्क सभी यात्रियों के लिए जरूरी होगा। परेशानी से बचने के लिए यात्रियों को नियत समय से 15 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

यात्री मेट्रो की पार्किंग का इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि फीडर बस सेवाएं फिलहाल बंद रहेंगी। संक्रमण से बचाव के लिए यात्री अपने पास हैंड सैनिटाइजर रख सकेंगे, लेकिन 30 मिली से अधिक रखने की इजाजत नहीं होगी। प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी और तापमान कोविड-19 मानकों से अधिक होने पर यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। हैंड सैनिटाइजेशन जरूरी होगा। 45 प्रमुख स्टेशनों पर ऑटो थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा होगी।  

एस्केलेटर पर एक सीढ़ी छोड़कर खड़े होंगे यात्री
स्टेशन पर लगे एस्केलेटर पर एक सीढ़ी छोड़कर यात्री खड़े हो सकेंगे। नए प्रोटोकॉल की नियमित घोषणाएं की जाएंगी। नए दिशानिर्देश से संबंधित शॉर्ट फिल्में, ऑडियो-विजुअल भी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएंगी। स्टेशनों पर डीएमआरसी के 800 कर्मियों की ड्यूटी होगी। इनकी नजर साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग और भीड़ पर होगी। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी होने पर मेट्रो नहीं रुकेगी।

सामान्य स्टेशनों पर 20 से 25 सेकेंड रुकेगी मेट्रो
नए दिशानिर्देश के तहत सामान्य स्टेशनों पर मेट्रो अब 10-15 की बजाय 20-25 सेकेंड रुकेगी। वहीं इंटरचेंज स्टेशनों पर 35-40 की बजाय 55-60 सेकेंड रुकेगी। इससे यात्रियों को बारी से चढ़ने और उतरने का अवसर मिल सकेगा।
 

टोकन नहीं, स्मार्ट कार्ड से ही कर सकेंगे सफर

केवल स्मार्ट कार्ड धारकों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यूआर कोड उपयोगकर्ताओं को भी) यात्रा की अनुमति होगी। संक्रमण से बचने के लिए कार्ड को कैशलेस तरीके से रिचार्ज किया जा सकेगा। टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) या कस्टमर केयर सेंटर में स्मार्ट कार्ड का कैशलेस (डेबिट / क्रेडिट / भारत क्यूआर कोड) रिचार्ज होगा। नए स्मार्ट कार्ड भी ग्राहक सेवा केंद्र और टिकट काउंटरों पर खरीदे जा सकेंगे।

 यह दिखेगा बदलाव

  • एक-एक सीट छोड़कर ही बैठ सकेंगे
  • कोच में सीट पर लिखा होगा यहां मत बैठिए, स्टिकर भी लगाए जाएंगे
  • सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए मेट्रो के अंदर और स्टेशन परिसर में घोषणाएं भी होंगी।
  • टर्मिनल स्टेशनों पर पहुंचने पर मेट्रो को हर बार सैनिटाइज किया जाएगा। 
  • वेंटिलेशन के लिए टर्मिनल स्टेशनों पर मेट्रो के दरवाजे खुले होंगे। 
  • एक कोच में अधिकतम 50 यात्री


उपलब्ध नहीं रहेगी शिकायत पुस्तिका
स्टेशनों पर यात्री शिकायत पुस्तिका फिलहाल उपलब्ध नहीं रहेगी। यात्रियों को समस्या के निदान के लिए ई-मेल, सोशल साइट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

हर चार घंटे पर सैनिटाइज होंगे स्टेशन
हर चार घंटे के अंतराल पर प्लेटफॉर्म, , सीढ़ियां, पूरे स्टेशन परिसर समेत शौचालयों पर सफाई की जाएगी। लिफ्ट बटन, एस्केलेटर हैंड रेल, एएफसी गेट्स टच पॉइंट, कस्टमर हैंडलिंग पॉइंट को भी नियमित अंतराल पर कीटाणुमुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed