{"_id":"eb160b137b56bdcd54e309f830faf6b2","slug":"dj-in-a-wedding-created-trouble-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में बजा डीजे और मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में बजा डीजे और मच गया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 22 Jan 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरसिंहपुर गांव में बुधवार की रात एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर बाराती आपस में ही भिड़ गए। दो गुटो में चली गली में तीन घायल हुए जिसमें दो को मेडीसिटी व एक को दिल्ली के सफदर जंग अस्पताल में दाखिल कराया गया। खेड़कीदौला थाना पुलिस जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
नरसिंहपुर गांव में डीजे पर नाचने को लेकर शादी समारोह में बारात में आए हुए लोगों के बीच विवाद हुआ। पहले तो लोगों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया बाद में खाना खाते समय दुबारा दोनों गुटों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मामला इतना बढ़ा कि एक गुट के दो युवकों ने दूसरे गुट के युवकों पर पिस्टल से गोलियां दाग दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। जबकि दूरे गुट की ओर से चली गोली में एक युवक और भी घायल हुआ।
विज्ञापन
गोली चलने से पूरे माहौल में सन्नाटा पसर गया । घायलों में एक को निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। जबकि दूसरे को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
नरसिंहपुर निवासी सतबीर की दो बेटियों की शादी बुधवार को आया नगर निवासी रणजीत के बेटे मनीष और विकास के साथ हुई।
बारात में आया नगर के बाबा मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय विक्रम पुत्र जगवीर और अरुण पुत्र मुकेश तथा बीस वर्षीय सुमित पुत्र धनराज भी पहुंचे हुए थे।
इसी बारात में आयानगर के ही गंडिया मोहल्ला निवासी सोनू पुत्र पप्पू और रिंकू पुत्र बुधराम भी आए हुए थे। बताते हैं कि दोनों नशे में धुत होकर डीजे पर डांस कर रहे थे।
इसी दौरान सोनू और रिंकू की सुमित से लड़ाई हो गई जिसे अरुण व विक्रम ने बीच में पड़ शांत करा दिया। दोनों ने रिंकू और सोनू को फटकार भी लगाई और सुमित को लेकर टेंट की ओर चले आए।
करीब आधे घंटे बाद ही रिंकू और सोनू वहां पहुंच गए और विक्रम के साथ मारपीट करने लगे। झगड़ा होते देख सुमित व अरुण ने हस्तक्षेप किया तो रिंकू व सोनू ने पिस्टल निकाल गोली चला दी।
रिंकू की ओर से चलाई गई गोली विक्रम के पेट को पार करते हुए सुमित के बाएं हाथ की कलाई में लगी। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं सोनू ने अरुण को निशाना बना गोली चलाई जो अरुण की कमर के नीचे लगी।
गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई घायलों को तुरंत अन्य बाराती गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहीं पुलिस आने के पहले सोनू व रिंकू अपने साथियों के साथ फरार हो गए।
अरुण व विक्रम को मेदांता में ही रखा गया है। जबकि सुमित को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुमित की हालत सामान्य बताई जा रही है। अरुण व विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं खेड़की दौला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।