{"_id":"1876f8b9ffa4946e86465efe2f07a0cd","slug":"diwali-will-begin-to-feel-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली तक होने लगेगा सर्दी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली तक होने लगेगा सर्दी का अहसास
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली तक मौसम ठंडा होने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इसको कई क्षेत्रों में हुई बारिश का नतीजा माना जा रहा है। मंगलवार से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद सर्दी का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन
अक्तूबर शुरू होने पर भी तापमान में कमी नहीं हुई है। मौसम के सामान्य होने पर इस समय तक स्वेटर पहनने की जरूरत पड़ने लगती थी। इस बार सूखे के चलते अभी तक मौसम गर्म बना हुआ है। तापमान ज्यादा रहने से दिन के समय लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को मेरठ, बिजनौर और उत्तराखंड में बारिश होने से तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट आई है। इससे रात में मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। रविवार का औसत तापमान 21/35 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
यानि इसमें तीन डिग्री तक की कमी है। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि दीवाली तक मौसम के सर्द होने की उम्मीद है। ठंडक आने से लोगों को भयंकर गर्मी से निजात मिल जाएगी।
मंगलवार से उत्तरी भारत के कई क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इससे तापमान में सात डिग्री तक की कमी आ जाएगी।