{"_id":"7f098a82d35b3c4568710faff596c21b","slug":"diwali-will-be-closed-at-eight-o-clock-metro-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल रात 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल रात 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी मेट्रो
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर बृहस्पतिवार को मेट्रो की सुविधा रात 10 बजे तक ही मिलेगी। दिल्ली समेत एनसीआर को जोड़ने वाले सभी रूटों पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। वहीं, भैया दूज पर बहनों को सुविधा देने के लिए शनिवार अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कम्युनिकेशन अनुज दयाल के मुताबिक, दिवाली पर यात्रियों को सुविधा देने के बाद मेट्रो व सुरक्षाकर्मी भी परिवार संग त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन
मेट्रो फीडर बसें भी रात 10 बजे के बाद नहीं मिलेंगी। वहीं, मुख्य मेट्रो स्टेशन समेत इंटरचेंज (राजीव चौक, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, यमुना बैंक) आदि में प्लेटफार्म पर विशेष कर्मियों को नियुक्त किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को असुविधा पर फटाफट मदद पहुंचाई जा सके। इसके अलावा स्पेशल टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन