{"_id":"5749f48e4f1c1b6f486916ca","slug":"divyanga-wandering-to-meet-modi-had-camped-in-delhi-from-6-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मिलने के लिए भटक रहा दिव्यांग, 6 महीने से दिल्ली में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से मिलने के लिए भटक रहा दिव्यांग, 6 महीने से दिल्ली में डाला डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : PTI
बिहार निवासी और दिव्यांग भारत भारती प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए बीते साल नवंबर से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे है। मगर उनकी शिकायत है कि मोदी जी उन्हें समय नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
भारत भारती ने बताया कि वह खुद दिव्यांग होने के बाद भी बिहार में सामाजिक कार्य में जुटे है। भारत भारती का कहना है कि प्रधानमंत्री भी दिव्यांगों को लेकर संजीदा है।
विज्ञापन
बिहार से भाजपा नेता और सांसद सीपी ठाकुर ने भी पीएम को मुझसे मिलने के लिए चिट्ठी लिखी पर उन्होंने अभी तक समय नहीं दिया है। मै खुद लंबे समय से दिल्ली में रहकर उनके आवास और पीएमओ कार्यालय में उनसे मिलने की कोशिश कर रहा हूं पर समय नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन