{"_id":"5b7d9d6b42c792463e41b852","slug":"divya-players-goes-to-hc-and-allegiance-to-wrong-selection-for-18th-asian-para-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिव्यांग खिलाड़ियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, लगा रहे हैं ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिव्यांग खिलाड़ियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, लगा रहे हैं ये आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
delhi HC
दस दिव्यांग टेनिस खिलाड़ियों ने 18वें एशियन पैरा गेम्स के लिए चयन में हेराफेरी का आरोप लगाकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में गेम्स में विदेश जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नाम शामिल करने का निर्देश देने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
पीड़ितों का आरोप है कि केंद्र व भारतीय खेल प्राधिकरण ने गलत तरीके से उनका नाम सूची से बाहर किया है। इन खेलों का आयोजन छह से 13 अक्तूबर के बीच इंडोनेशिया में होना है। याचिका पर अगली सुनवाई 24 अगस्त को हो सकती है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) ने इन खेलो में खिलाड़ियों के चयन के लिए 8 जुलाई को इंदौर में ट्रायल का आयोजन किया था। इस दौरान 10 पीड़ित समेत 19 टेबल टेनिस खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इन खिलाड़ियों ने अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव के जरिए याचिका दायर कर कहा है कि इनका नाम अंतिम सूची से हटाकर केवल पांच खिलाड़ियों को रखा गया है। जबकि इन खेलों में 25 खिलाड़ी तक भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों ने कोर्ट से लगाई गुहार
याचिका दायर करने वाले खिलाड़ियों में संदीप कालरा, जगन्नाथ मुखर्जी, रामाकृष्णैया श्रीनिवास, संजीव कुमार हजेरी, डॉ. अजय गुब्बी विजय कुमार, सुमित सहगल, ए. राज अरविंदन, आर. बेबी सहाना, पूनम व जसवंत भाई चौधरी शामिल हैं।