फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Divya Kashi Yatra Train Visit city of Baba Vishwanath

अच्छी खबर: 'दिव्य काशी यात्रा' से बाबा विश्वनाथ की नगरी की करें सैर, पांच दिनों के टूर में आएगा इतना खर्च

Fri, 11 Mar 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Mar 2022 11:04 PM IST
सार

प्राचीनतम शहरों में से एक काशी में भगवान शिव के इस धाम के दर्शन व इसके नवनिर्मित स्वरूप काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण करने के लिए आईआरसीटीसी 'दिव्य काशी यात्रा' ट्रेन चला रही है। पर्यटकों की मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी ने 28 मार्च को चलने वाली ट्रेन की बुकिंग भी प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
Divya Kashi Yatra Train Visit city of Baba Vishwanath
आईआरसीटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन चलने को तैयार है। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से यह ट्रेन 22 मार्च को चलेगी। 5 दिनों की यात्रा पर निकलने वाली इस ट्रेन के लिए आरक्षण की सुविधा शुरू होने के साथ लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया। 90 प्रतिशत सीट इस ट्रेन में लोगों ने बुक कर ली हैं। यात्रा के दौरान काशी के मंदिरों के साथ ही नवनिर्मित काशी विश्वनाथ गलियारे व प्राचीन पंचकोशी यात्रा के महत्वपूर्ण मंदिरों का भ्रमण भी कराया जाएगा। फर्स्ट एसी व सेकंड एसी की सुविधा से युक्त स्टेट ऑफ आर्ट डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में कुल 156 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन


विश्व के प्राचीनतम शहरों में से एक काशी, धर्म, आस्था और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। भगवान शिव के इस धाम के दर्शन व इसके नवनिर्मित स्वरूप काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण कराने को ध्यान में रख आईआरसीटीसी 'दिव्य काशी यात्रा' ट्रेन चला रही है। पर्यटकों की मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी ने 28 मार्च को चलने वाली ट्रेन की बुकिंग भी प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन


काशी की संस्कृति, उत्तरवाहिनी गंगा के प्राचीन घाटो का दर्शन, सायंकाल की गंगा आरती, काशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, तुलसी-मानस मंदिर, संकट-मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर और भारत माता मंदिर  व  काशी की विश्व प्रसिद्ध पंचकोशी यात्रा के मार्ग पर स्थित प्राचीन मंदिरों कर्दमेश्वर शिव मंदिर, भीमचण्डी, रामेश्वर शिव मंदिर, शिवपुर और कपिलेश्वर मंदिर का दर्शन भी कराया जाएगा। साथ ही पर्यटक सारनाथ स्थित बौद्ध स्तूप व व्यापारिक सुविधा केंद्र स्थित क्राफ्ट म्यूजियम का भ्रमण और सांस्कृतिक संध्या का आनंद भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों के यात्रा के लिए कितना खर्च करना होगा
यात्रा के लिए एसी प्रथम श्रेणी का किराया 29950 रुपया प्रति व्यक्ति और एसी द्वितीय श्रेणी का किराया 24500 रुपया प्रति व्यक्ति टूर पैकेज के लिए देना होगा। पैकेज की कीमत में को रेल यात्रा के अतिरिक्त शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित वाहनों द्वारा घूमाने, एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। 


क्या मिलेगी सुविधा?
एलटीसी सुविधा का लाभ भी यात्री ले सकेंगे। ट्रेन में यात्री कोच के अतिरिक्त दो रेल डाइनिंग रेस्तरां, एक आधुनिक किचन कार व यात्रियों के लिए फुट मसाजर, मिनी लाइब्रेरी, आधुनिक एवं स्वच्छ शौचालय और शॉवर क्यूबिकल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। साथ ही सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर एवं सीसीटीवी कैमरे भी प्रत्येक कोच में उपलब्ध रहेंगे। यात्रा की बुकिंग के लिए 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रत्येक यात्री को कोविड टीके का दोनों डोज लगा होना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed