फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Divorced woman body found in hotel in Delhi and friend's body on track

सहेली ने बुलाया था: होटल में मिला तलाकशुदा महिला का शव, ट्रैक पर मिली दोस्त की लाश; एक महीने पहले हुआ था झगड़ा

Sun, 22 Dec 2024 10:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Dec 2024 10:42 PM IST
सार

दिल्ली में करीब एक सप्ताह पहले गायब हुई तलाकशुदा महिला का होटल में शव मिला है। वहीं, उसके दोस्त का शव पटौदी इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। 
 

विज्ञापन
Divorced woman body found in hotel in Delhi and friend's body on track
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज पार्क इलाके से करीब एक सप्ताह पहले गायब हुई 28 साल की तलाकशुदा महिला की पश्चिम विहार स्थित एक होटल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि होटल के कमरे को उसके दोस्त जोधपुर निवासी सुरेंद्र ने बुक करवाया था। उसका शव 15 दिसंबर की शाम गुरुग्राम के पटौदी इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


महिला की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। काजल अपने परिजनों के साथ मंगोलपुरी आर ब्लॉक में रहती थी। परिवार में मां, तीन भाई और दो बहनें हैं। काजल का सात साल का बेटा है। परिवार वालों ने बताया कि काजल की 2014 में जोधपुर राजस्थान के रहने वाले रवि से शादी हुई थी। 2022 में उनका तलाक हो गया। काजल निजी कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान एक युवक सुरेंद्र से उसकी दोस्ती हो गई। घटना से एक माह पहले उसका सुरेंद्र से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह मंगोलपुरी इलाके में अपनी मां के पास आ गई।
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक, साक्षी नाम की उसकी सहेली ने 14 दिसंबर को उसको फोन कर अपने बच्चे के जन्मदिन पर बुलाया। इसके बाद से काजल लापता हो गई। परिवार वालों ने 16 दिसंबर को मंगोलपुरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान 17 दिसंबर को काजल का शव पश्चिम विहार स्थित एक होटल से मिला। पुलिस ने उसके बिसरा को जांच के लिए भेजा है। हालांकि परिवार वालों ने काजल के गले और चेहरे पर निशान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि काजल के दोस्त सुरेंद्र ने पश्चिम विहार स्थित होटल बुक किया था, जहां 14 दिसंबर की देर रात काजल पहुंची थी। अगले दिन सुबह में सुरेंद्र वहां से चला गया। सुरेंद्र के नहीं आने पर 17 दिसंबर को होटल कर्मियों ने पुलिस को कमरे का दरवाजा नहीं खुलने की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से काजल का शव मिला। सुरेंद्र की तलाश करने के दौरान पुलिस को 15 दिसंबर की शाम गुरुग्राम के पटौदी इलाके में रेलवे ट्रैक पर उसके शव मिलने की जानकारी मिली। आशंका है कि सुरेंद्र ने ही काजल की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed