{"_id":"9c6dcefb5274569f00cf0b54ee7ae546","slug":"district-headquarters-delivering-the-computerized-ration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में कंप्यूटराइज्ड राशनकार्ड का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में कंप्यूटराइज्ड राशनकार्ड का वितरण शुरू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटराइज्ड राशनकार्ड वितरण कार्य शुरू हो गया है। नए वर्ष के पहले दिन कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम विमल कुमार शर्मा ने इसकी विधिवत शुरुआत की।
विज्ञापन
डीएम ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 50 परिवारों को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किए। डीएम का कहना है कि 25 जनवरी तक पूरे जिले में नए राशनकार्ड वितरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अंत्योदय कार्ड वितरण में गाजियाबाद ने प्रदेश भर में पहले बाजी मारी है। इस योजना के तहत प्रदत्त कार्ड में पूर्ण पारदर्शिता के साथ इसका ऑनलाइन कंप्यूटराइज्ड रिकार्ड दर्ज होगा।
विज्ञापन
कार्ड के खो जाने पर किसी भी जन सेवा केद्र से डुप्लीकेट कार्ड आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी डी.सी.श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कुल अंत्योदय राशनकार्ड 8500, बीपीएल 14800 और एपीएल छह लाख 55 हजार राशन कार्ड बनाये गए हैं।
वहीं मोदीनगर में एसडीएम अतुल कुमार ने तहसील पर कस्बा फरीदनगर के 60 कंप्यूटरीकृत बीपीएल व अंत्योदय कार्डों का वितरण किया। इनमें 38 बीपीएल व 22 अंत्योदय कार्ड शामिल हैं।
क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कार्डधारक अपने कार्ड की समस्त जानकारी इंटरनेट पर देख सकता है। इस मौके पर तहसीलदार कमलेश कुमार व आपूर्ति लिपिक वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।