फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   district bar council election in faridabad

दो गुटों में है कड़ी टक्कर, 1801 वकील डालेंगे वोट

Thu, 03 Dec 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
district bar council election in faridabad

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार को पूरे शबाब पर दिखाई दिया। प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


चैंबरों में जाकर वकीलों से वोट देने की अपील की। चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। देर शाम प्रत्याशियों ने वकीलों के घरों पर जाकर वोट मांगे।
विज्ञापन


इस बार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व प्रधान ओपी शर्मा, निवर्तमान प्रधान जेपी अधाना और पूर्व उपप्रधान शिवदत्त वशिष्ठ गुट में कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी शर्मा गुट से प्रधान पद पर अनिल पाराशर, तो अधाना गुट से सुरेंद्र दत्त शर्मा और शिवदत्त गुट से सतवीर शर्मा प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे है। बृहस्पतिवार को तीनों गुटों के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। जिसके कारण जिला अदालत में कामकाज प्रभावित हुआ।

वोट से पहले दिखाना होगा पहचान पत्र
चुनाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसके तहत मतदान के दौरान वकीलों को जिला बार एसोसिएशन या फिर स्टेट बार काउंसिल की ओर से जारी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है।

हालांकि पहचान पत्र न होने की सूरत में वकील अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं। रिटर्निंग अधिकारी सतेंद्र अधाना के अनुसार 4 दिसंबर को सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 5 बजे तक परिणाम आएंगे। जिला बार के 9 पदों के लिए कुल 75 आवेदन आए थे। चुनाव में 1802 वकील वोट डालेंगे।


ये है उम्मीदवार
प्रधान: अनिल पाराशर, सुरेंद्र दत्त शर्मा और सतवीर शर्मा
वरिष्ठ उपप्रधान: अशोक कुमार गौतम और प्रकाशवीर नागर।
महासचिव: धर्मेंद्र चंदीला, नरेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, राजेश बैसला सुधीर चपराना। अतिरिक्त सचिव: कुलदीप चौहान, मनोज अरोड़ा।
उप प्रधान: महेश यादव, सुशील रावत और विनय कुमार पीलवान।
कोषाध्यक्ष: चेतन शर्मा, जीतपाल चौहान और संजय गुप्ता।
संयुक्त सचिव: जसवीर भड़ाना। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य: बृजेश चंद गुप्ता, धर्मपाल और कमलेश रानी।अतिरिक्त सदस्य लाइब्रेरी: भानुप्रिया शर्मा, प्रत्यूष शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed