{"_id":"486531f433dca2fc099af601b6a45e6a","slug":"distribuidor-kvinagr-a-plena-luz-del-d-a-robado-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविनगर में व्यापारी को दिनदहाड़े लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविनगर में व्यापारी को दिनदहाड़े लूटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकर्स ने कॉस्मेटिक्स कारोबारी विवेक गोयल से गन प्वाइंट पर 30 सेकेंड में एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात शुक्रवार सुबह 11 बजे कारोबारी के घर के सामने पॉश कालोनी सी ब्लॉक कविनगर में हुई।
विज्ञापन
बदमाशों से कारोबारी भिड़े, पीछे भी भागे, मगर पकड़ नहीं पाए। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी में लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई है। बाइक का नंबर भी पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन
विवेक गोयल केसी-158 में रहते हैं। नई बस्ती में उनकी कॉस्मेटिक्स शॉप है। कारोबारी ने बताया कि सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर दो बैग लेकर वे शॉप के लिए घर से निकले।
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी में एक बैग रख दिया, दूसरा बैग हाथ में था। स्कूटी स्टार्ट करते वक्त लाल रंग की बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश ‘ला भई ये थैला दे दे’ कहते हुए थैला छीनने लगा।
विवेक उनसे जूझे तो एक बदमाश ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और बैग लूट लिया। बदमाश शनि मंदिर की ओर भागे। विवेक पैदल ही बदमाशों के पीछे भागे और शोर मचाया।
शोर सुनकर एक युवक ने भी बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। बैग में एक लाख रुपये, कुछ जरूरी कागजात थे। 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अजयपाल, सीओ द्वितीय रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बदमाश हेलमेट पहने थे।
रेकी के बाद हुई वारदातःकारोबारी ने बताया कि वह रोजाना करीब 11 बजे ही घर से दुकान के लिए निकलते हैं। अंदेशा है कि बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।