फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute rises in aap loksabha candidate for Gautam Budh Nagar

आम आदमी पार्टी में तेज हुई टिकट की घमासान

Tue, 18 Feb 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 18 Feb 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
dispute rises in aap loksabha candidate for Gautam Budh Nagar

लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर आम आदमी पार्टी में शुरू हुई अंदरूनी घमासान अब तेज हो रही है। पार्टी की ओर से अब तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


लेकिन गौतमबुद्ध नगर सीट के लिए संभावित प्रत्याशी का नाम आने से टिकट बंटवारे को लेकर बगावत का मुद्दा पार्टी नेताओं तक जा पहुंचा है। रविवार को संभावित प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद स्थानीय इकाई में विद्रोह के हालात पैदा हो गए।

विज्ञापन

अगले सप्ताह होगा प्रत्याशी के नाम का ऐलान

dispute rises in aap loksabha candidate for Gautam Budh Nagar

सूत्रों के मुताबिक रविवार देर शाम कई कार्यकर्ता इस पर नाराजगी जताने के लिए हनुमान रोड स्थित पार्टी कार्यालय जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपनी दलीलें रखते हुए संभावित प्रत्याशी के नाम पर कड़ी आपत्तियां दर्ज कराईं।

हालांकि, पार्टी नेताओं ने प्रत्याशी के नाम को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने अब तक प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसको लेकर स्क्रीनिंग कमेटी में मंथन चल रहा है। अगले एक सप्ताह में प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जाएगा।

बहरहाल, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त में एक नाम चुनना पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के लिए मुश्किल काम साबित होगा। इस सीट पर तकरीबन सवा सौ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

अहम है गौतमबुद्ध नगर सीट

dispute rises in aap loksabha candidate for Gautam Budh Nagar

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले पार्टी को कड़ा मंथन करना पड़ रहा है।

यह सीट पार्टी के लिए इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन की तमाम रणनीतियां गौतमबुद्ध नगर जिले में बनीं थी और यहीं आम आदमी पार्टी की नींव रखी गई थी।

जाहिर है उम्मीदवार का ऐलान करने से पहले पार्टी को फूंक-फूंककर कदम रखना होगा।

विज्ञापन

नहीं निकली संदेश यात्रा

dispute rises in aap loksabha candidate for Gautam Budh Nagar

लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत शुरू हुई ‘आप’ की ‘झाड़ू चलाओ’ संदेश यात्रा सोमवार को नोएडा और दादरी में नहीं निकाली गई।

टिकट को लेकर शुरू हुई उठापटक को इसकी वजह माना जा रहा है। हालांकि पार्टी की स्थानीय इकाई वर्किंग-डे होने का हवाला दे रही है।

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक नरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी की ओर से टिकट किसे दिया जाएगा, इसको लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। चुनाव वही लडे़गा जिसकी घोषणा पार्टी करेगी। बहुत जल्द स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed