{"_id":"7c90fd24a956bbd2c6a581a243a14c74","slug":"dispute-in-bk-hospital-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हालत नहीं सुधरी तो नर्स को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हालत नहीं सुधरी तो नर्स को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में सोमवार देर रात एक नर्स से मारपीट की गई। इसके खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नर्सों ने मंगलवार सुबह आठ बजे इमरजेंसी समेत सभी सेवाओं को बंद कर दिया।
विज्ञापन
नर्सों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन भी उतर आई। यूनियन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसकी गिरफ्तारी की मांग की। दोपहर करीब 12:30 बजे मामला एसजीएम नगर थाने में दर्ज किया गया, जिसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो सकीं।
विज्ञापन
नर्स सविता मदान ने बताया कि सोमवार को उसकी ड्यूटी सर्जिकल वार्ड में थी। वार्ड में शाम पांच बजे एतमातपुर निवासी बीना को शिफ्ट किया गया था। रात करीब 10:30 बजे उसका पति बिजेंद्र आया और कहा कि बीना की तबियत खराब हो रही है।
विज्ञापन
इस पर नर्स सविता ने उसे दवा दी, लेकिन बीना की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बिजेंद्र ने दोबारा इसकी शिकायत नर्स से की, जिसके बाद नर्स ने बिजेंद्र से कहा कि इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखा लो।
यहां डॉक्टर ने जांच कर पीड़िता को दिल्ली रेफर कर दिया। रेफर की औपचारिकताओं को रात 11 बजे पूरा कर लिया गया। सविता ने आरोप लगाया कि इस दौरान बिजेंद्र भड़क गया और अभद्र व्यवहार करने लगा।
जब नर्स ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बिजेंद्र ने उसका गला दबाया और मारपीट की। अस्पताल के प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ. किशन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।