फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute broke out during a dance performance a young man stabbed to death by minors

हत्यारे की बहन से थी विशाल की दोस्ती: DJ पर डांस के दौरान हुआ विवाद, नाबालिगों ने चाकू से गोद डाला

Sun, 14 Dec 2025 10:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 10:18 PM IST
सार

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि विशाल अपने परिवार के साथ स्कूल ब्लॉक, शकरपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता फुलचंद के अलावा मां तीजा, चार बहनें रानी, पूजा, आरती और ज्योति के अलावा एक बड़ा भाई राहुल है। विशाल ऑटो चालक था।

विज्ञापन
dispute broke out during a dance performance a young man stabbed to death by minors
मृतक विशाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में डीजे पर डांस करने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की नाबालिगों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके घर के सामने चाकू से वार किए। शव की शिनाख्त विशाल (19) के रूप में हुई है। हत्या के बाद दोनों नाबालिग आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों को दबोच लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विशाल की एक नाबालिग की बहन से दोस्ती थी। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। नाबालिग ने विशाल की पिटाई कर दी थी। मामला थाने भी पहुंचा था। शनिवार रात एक शादी समारोह में दोनों नाबालिग व विशाल डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बीच वहां हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलबीएस मोर्चरी भेज दिया है। शकरपुर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि विशाल अपने परिवार के साथ स्कूल ब्लॉक, शकरपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता फुलचंद के अलावा मां तीजा, चार बहनें रानी, पूजा, आरती और ज्योति के अलावा एक बड़ा भाई राहुल है। विशाल ऑटो चालक था। इसके पिता छोटा-मोटा निर्माण का ठेका लेते हैं। विशाल की तीन बहनों की शादी हो चुकी है। शनिवार रात को बड़ी बहन पूजा की सहेली प्रियंका की घर के पास ही शिव मंदिर में शादी थी। रानी, पूजा और ज्योति शादी में गई हुई थीं। देर अधिक होने की वजह से रात करीब 11 बजे विशाल बहनों को शादी समारोह से लेने के लिए शिव मंदिर चला गया।

विज्ञापन

डीजे पर विशाल के साथ दोनों नाबालिग आरोपी भी डांस कर रहे थे। विशाल व दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विशाल ने बहनों को भी सारी बात बताई। उसका कहना था कि नाबालिगों के पास चाकू हैं, वह उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। तीनों बहनें विशाल को लेकर घर की ओर जाने लगी। तीनों बहनें घर में दाखिल हो गई इस बीच विशाल घर के बाहर ही अपने एक दोस्त से बातचीत करने लगा। तभी परिजनों ने शोर सुना की विशाल को चाकू मार दिए गए हैं। परिवार विशाल को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां से एलबीएस रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर विशाल को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने हत्या का मामला कर नाबालिगों को दबोच लिया। परिजनों का आरोप है कि है कि नाबालिगों ने दशहरे के आसपास विशाल की पिटाई की थी और उसे मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में विशाल ने थाने में भी शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed