फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dispute between abvp and aisa in delhi university

डीयू में मारपीट, एक प्रोफेसर घायल

Mon, 23 Jun 2014 11:32 PM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
dispute between abvp and aisa in delhi university

डीयू के नॉर्थ कैंपस में चार वर्षीय प्रोग्राम को लेकर चल रहे एक निजी चैनल के शो में सोमवार दोपहर जमकर मारपीट हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, एक निजी चैनल ने चार वर्षीय प्रोग्राम को लेकर छात्र संगठनों व शिक्षकों के बीच डिबेट कराया था।

इसमें एनएसयूआई की ओर से करिश्मा ठाकुर, विशाल चौधरी, अमरीश रंजन पांडेय और एबीवीपी से रोहित चहल और डूसू अध्यक्ष अमन अवाना पहुंचे।

एनएसयूआई से बोल रहे थे प्रोफेसर

dispute between abvp and aisa in delhi university

दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन को लेकर एक न्यूज चैनल ने कार्यक्रम आयोजित किया था। चैनल के कार्यक्रम के दौरान ही एबीवीपी और आइसा के कार्यकर्ता आपसी तर्कबाजी के कारण भिड़ गए।

प्रोग्राम में बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के समर्थक भिड़ गए। इस बीच एनएसयूआई की ओर से बोल रहे डीयू के सहायक प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार पर एक गुट ने हमला बोल दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई है।

दोनों तरफ से पुलिस में शिकायत की गई है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed