फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Discussion on new advances in the treatment and detection of sarcoma.

Delhi NCR News: सारकोमा के इलाज और पहचान में नई प्रगति पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
आरजीसीआईआरसी की ओर से रोहिणी में शुरू हुई दो दिवसीय समिट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित एक मेडिकल समिट में शनिवार को विशेषज्ञों ने दुर्लभ कैंसर सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा की पहचान और इसके इलाज में हुई नई प्रगति को लेकर चर्चा की। यह समिट राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) की ओर से रोहिणी में शनिवार को शुरू हुई। इसमें भारत के साथ अमेरिका के एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर और दक्षिण कोरिया की सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ भी शामिल हुए।

आरजीसीआईआरसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि यह समिट जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी और सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा के लिए सबूत-आधारित इलाज के तरीकों को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कैंसर की जांच के नए तरीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और मरीजों के लिए व्यक्तिगत (पर्सनलाइज्ड) इलाज पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


आरजीसीआईआरसी के को-डायरेक्टर (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) के चीफ डॉ. उल्लास बत्रा ने कहा कि सारकोमा के मैनेजमेंट में सटीक पैथोलॉजी और मॉलिक्यूलर प्रोफाइलिंग बहुत अहम है। नए डायग्नोस्टिक टूल्स और प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी के तरीकों से वह ट्यूमर को क्लासिफाई करने, इलाज की दिशा तय करने और मरीजों के लिए पर्सनलाइज्ड केयर में मदद करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार है। आर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु रोहेला ने कहा कि सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा के लिए सटीक पहचान, स्टेजिंग और तालमेल वाले इलाज की योजना की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed