डायरेक्टर कबीर खान ने सलमान के बारे में किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक कबीर खान अभिनेता सलमान खान की लेटलतीफी से परेशान है। लेटलतीफी का दर्द बुधवार रात गुड़गांव के होटल वेस्टिन में पहुंचे वॉच वर्ल्ड अवार्ड के दौरान झलका।
जब उनसे ‘एक था टाइगर’ के दौरान सलमान खान का अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सलमान दबंग स्टाइल में काम करते हैं। निर्देशक की बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देते है। अधिकतर समय सेट पर लेट आते हैं।
बता दें कि कबीर खान ने साल 2012 में सलमान को लेकर ‘एक था टाइगर’ बनाई थी। कबीर एक बार फिर से सलमान को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
हालांकि कबीर खान एक बार फिर सलमान के तौर-तरीकों और उनके दंबंग अंदाज के चलते परेशान हैं।
तो ये है सलमान की अगली फिल्म का नाम
सलमान खान को लेकर कबीर जो फिल्म बना रहे हैं उसका नाम ‘बजरंगी भाइजान’ रखा गया है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर से शुरू की जाएगी।
कबीर खान कहते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और कश्मीर में की जाएगी। सलमान पूरी तरह से एक अलग अवतार में नजर आएंगे।
कहानी बिलकुल आज के समय पर बनी हुई है। फिल्म का बैकग्राउंड लार्जर दैन लाइफ बेस्ड है और साथ ही में एक अच्छी स्टोरी भी है। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं कहा।
फिल्म के नाम से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान एक बार फिर दबंग स्टाइल में पर्दे पर नजर आएंगे।
शिखर धवन भी पहुंचे
वहीं इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट पर चर्चा करते हुए टेस्ट फार्मेट को बेहतर बताया। टी-20 क्रिकेट से चमकने वाले शिखर धवन मानते है कि फटाफट क्रिकेट में बस रन बनाने पर फोकस होता है। वास्तविक क्रिकेट की पूर्ति तो टेस्ट क्रिकेट से होती है।
अपने क्रिकेट करियर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि टी-20 में उतरते साथ रन बनाने का प्रेशर होता है। वहां क्रिकेट का क्लास तय करने का मौका नहीं होता है।
पिछले दिनों टेस्ट खेलने के बाद इसका अनुभव हुआ। टी-20 फॉर्मेट की तारीफ करते हुए कहा कि फटाफट क्रिकेट ने कई खिलाड़ियों को एक मंच दिया। जिससे आगे करियर को फायदा मिलता है।