फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Director arrested in scam worth crores on forged documents in Delhi

Delhi: जाली दस्तावेजों पर करोड़ों के घपले में निदेशक गिरफ्तार, अदालत ने घोषित कर दिया था भगोड़ा

Thu, 10 Aug 2023 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 10 Aug 2023 07:06 PM IST
सार

अदालत ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Director arrested in scam worth crores on forged documents in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपत्तियों के जाली दस्तावेजों को गिरवी रखकर कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों से करोड़ों रुपये का लोन लेकर गबन करने के आरोपी कंपनी निदेशक शाहदरा निवासी हितेश कुमार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


2020 में फेडरल बैंक लिमिटेड के नेहरु प्लेस शाखा के प्रबंधक ने सक्सेसपथ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशकों अनुराग शर्मा और हितेश कुमार के खिलाफ करोड़ों रुपये के गबन की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि आरोपियों ने व्यावसायिक उद्देश्य के लिए 2016 में बैंक से 2.5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसके लिए बलवीर नगर एक्सटेंशन, शाहदरा का प्लॉट और सिकंदरपुर स्थित आवासीय फ्लैट के कागजात को बैंक में गिरवी रखा था। किश्त नहीं देने पर उनका बैंक खाता एनपीए हो गया। जब बैंक ने संपत्ति पर कब्जा करने की प्रक्रिया शुरू की तो पता चला कि देना बैंक इस संपत्ति पर पहले से ही कब्जा करने की प्रक्रिया कर रही है।

विज्ञापन

 

संपत्ति के कागजात देना बैंक में भी गिरवी रखे हुए थे। इसके साथ ही एक शख्स ने भी इस संपत्ति को साल 2017 में खरीदने का दावा किया। उस शख्स ने यह भी बताया कि संपत्ति के कागजात इंडिया बुल के पास भी गिरवी हैं। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की। आरोपी अनुराग शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी हितेश को निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 12 वीं पास है। शुरुआत में उसने कई छोटे व्यवसायों में हाथ आजमाया। बाद में वह अनुराग शर्मा के साथ ई-रिक्शा के व्यवसाय में भागीदार बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed