फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dikshit whiskers cut in two months in jail will not go, then: Arvind Kejriwal

शीला दीक्षित दो महीने में जेल नहीं गईं तो मूंछ कटवा लेंगे : अरविंद केजरीवाल

Tue, 14 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dikshit whiskers cut in two months in jail will not go, then: Arvind Kejriwal
केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने शीला दीक्षित के कार्यकाल में पानी टैंकर वितरण प्रबंधन सिस्टम के मामले में हुए तथाकथित घोटाले में सीबीआई और एसीबी में एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


सीबीआई से जांच कराने के लिए फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है तो भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में एफआईआर दर्ज करवाकर जांच के लिए उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जल मंत्री कपिल मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की चर्चा के जवाब में सदन में यह जानकारी दी। शुक्रवार को इसी टैंकर घोटाला मामले की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सार्वजनिक करने और जांच कराने की मांग को लेकर विजेंद्र गुप्ता विस में मेज पर चढ़ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल मंत्री ने प्रधानमंत्री और एलजी को लिखा पत्र

Dikshit whiskers cut in two months in jail will not go, then: Arvind Kejriwal
कपिल मिश्रा

प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल को लिखे पत्र में बताया है कि बतौर जल बोर्ड चेयरमैन एक समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जल बोर्ड सदस्य, अधिकारी और जल बोर्ड चेयरमैन शीला दीक्षित के क्रियाकलाप में चूक हुई जिससे 400 करोड़ रुपये का नुकसान सरकारी खजाने को हुआ। 

उपराज्यपाल को लिखा है कि एसीबी पूरी तरह से आपके निर्देश मानती है इसलिए उन्हें इस रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर के निर्देश दीजिए। प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा है कि मैं इस मामले को सीबीआई को सौंपे जाने की मांग करता हूं।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगस्त, 2015 तक 400 करोड़ का घोटाला था, अब तक कितना पहुंच गया होगा, जांच के बाद पता चलेगा। 

केजरीवाल की चुटकी पर लगे जोरदार ठहाके

Dikshit whiskers cut in two months in jail will not go, then: Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

कपिल मिश्रा ने जवाब में कहा है कि जल मंत्री के तौर पर शपथ लेने के तीन दिन बाद जांच शुरू कर दी थी। जब रिपोर्ट के साथ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा तो केंद्र ने एसीबी पर कब्जा जमा लिया। अब रिपोर्ट भेज दी है लेकिन लीपापोती की शंका है। भाजपा के तीन एमएलए समेत किसी प्रतिनिधि ने शीला दीक्षित पर एसीबी में दर्ज पुराने या नए मामले की शिकायत तक नहीं की।

केजरीवाल की चुटकी पर लगे ठहाके
मुख्यमंत्री ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष से कहा कि इन्होंने शोले के धर्मेंद्र की तरफ टेबल पर चढ़कर बात मनवाई है। नेता प्रतिपक्ष ऐसी प्रजाति है जो बड़ी मुश्किल से मिलती है। तीन थे, एक चले गए। अब ये बचे हैं कहीं कूद जाते तो दिक्कत हो जाती। इस पर खूब ठहाके लगे। 

वे यहीं नहीं रुके और कहा कि मैं विजेंद्र गुप्ता की तरफ से आश्वस्त करता हूं शीला दीक्षित दो महीने में जेल नहीं गईं तो मूंछ कटवा लेंगे। फिर आगे कहा दो महीने में शीला दीक्षित जेल नहीं गईं तो खुद इस्तीफा दे देंगे और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed