फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   digging of excavation work in noida sector 123

सुरक्षा के बीच सेक्टर-123 में गड्ढा खुदाई का काम शुरू, एनजीटी के रोक के बाद उठाया जा रहा कदम

Sat, 02 Jun 2018 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 02 Jun 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
digging of excavation work in noida sector 123
noida
सेक्टर-123 में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नोएडा प्राधिकरण ने कूड़ा डालने के लिए गड्ढा खुदाई का काम शुरू किया। इसे एक भूमिगत चैंबर का रूप दिया जाएगा। इसी में कूड़े को डाला जाएगा। 
विज्ञापन


यहां से पहले सेक्टर-54 में कूड़ा डाला जा रहा था, जिस पर एनजीटी ने रोक लगा दी थी। हालांकि जब तक सेक्टर-123 में कूड़ा डालना शुरू नहीं होता है तब तक सेक्टर-54 में ही कूड़ा डालने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम कई जेसीबी मशीनों के साथ सेक्टर-123 के साइट पर पहुंची। यहां प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह, प्रोजेक्ट इंजीनियर आरएस यादव सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी व स्थानीय पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से यहां फायर टेंडर सहित कई जरूरी व्यवस्था की गई थी। खुदाई के दौरान धूल न उड़े, प्राधिकरण द्वारा पानी का छिड़काव भी साथ-साथ किया गया। यहां 120 मीटर लंबे, 75 मीटर चौड़े और 5 मीटर गहरा गड्ढा बनाया जा रहा है। 

गड्ढा खुदाई का काम करीब पांच दिन तक चलेगा। इसके बाद यहां गड्ढे में कूड़ा डालने का काम शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यहां कूड़े के रेमिडिएशन के लिए मशीन भी लगाई जाएगी ताकि इससे आरडीएफ तैयार की जा सके। 

यही नहीं यहां कचरा विभाजन की भी योजना है ताकि इससे इलाके में दुर्गंध न फैले। जब सेक्टर-123 में कचरा फेंकना शुरू हो जाएगा तब दूसरी जगहों का कूड़ा भी वहां से हटा दिया जाएगा। यही नहीं सेक्टर-54, 137 व अन्य स्थानों पर सफाई के बाद उसे संवारने का काम भी होगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लैंडफिल साइट और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए एनजीटी ने आदेश दिया था। यही नहीं इसको बनाने के दौरान कई तरह की विधियां अपनाई जानी थी ताकि स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। 


संघर्ष समिति के नेता रघुराज सिंह का कहना है कि यहां केवल कूड़ा डालने की तैयारी है और किसी तरह की सावधानी नहीं बरती जा रही है। यहां चारो ओर हरियाली विकसित करने की योजना थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आगे बरसात का मौसम आने वाला है। लिहाजा बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। यही वजह है कि अब हमें दोबारा एनजीटी जाना होगा। यहां पर डंपिंग ग्राउंड नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed