फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Difficulties to nominees, will be two days in the same ward election

प्रत्याशियों की मुश्किल, एक ही वार्ड में दो दिन होंगे चुनाव

Sat, 26 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 26 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Difficulties to nominees, will be two days in the same ward election

प्रशासन की गलती से एक फिर पंचायत चुनावों में पेंच फंस गया है। जिला परिषद के वार्ड-7 व 10 का फैसला दो बार चुनाव कराने के बाद ही हो पाएगा, क्योंकि यह वार्ड दो खंडों गुड़गांव-सोहना व पटौदी-फर्रूखनगर में आते हैं।

विज्ञापन


दोनों खंडों में अलग-अलग चरणों में चुनाव होने हैं। गुडगांव-सोहना के चुनाव 10 जनवरी को और पटौदी-फर्रूखनगर के चुनाव 17 जनवरी को होने हैं। एक वार्ड के कुछ गांवों में पहले, तो कुछ गांवों में दूसरे चरण में मतदान होगा। प्रशासन को गलती का तब पता चला, जब नामांकन भरना शुरू हो गया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-10 की स्थिति

इस वार्ड में कुल 17 गांव हैं। गांव राठीवास, भूडका, दिनोकरी, लांगडा-उदयपुरी, पत्थरेहड़ी, बिलासपुर, बिनौला, फकरपुर, मोकलवास, नैनवाल, सहरावण, ग्वालियर, चांदला-डूंगरवास, फाजिलवास, कुकडौला, बाघनकी व खेड़की। पहले चरण में प्रत्याशी इनमें से चार गांवों बाघनकी, खेड़की, नैनवाल व सहरावण में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं, जबकि दूसरे चरण में उम्मीदवार 13 गांवों में जाएंगे, तब जाकर उनके भाग्य का फैसला हो पाएगा। इन गांवों में राठीवास, भूडका, दिनोकरी, लांगडा-उदयपुरी, पत्थरेहड़ी, बिलासपुर, बिनौला, फकरपुर, मोकलवास, ग्वालियर, चांदला-डूंगरवास, फाजिलवास, कुकडौला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर-7 की स्थिति-
इस वार्ड में कुल 11 गांव शामिल हैं। गांव खोह, अलीयर-ढाणा, बांसहरिया, बांसकुसला, कांकरोला, भांगरोला, नवादा-फतेहपुर, नाहरपुर, ढोरका, ख्वासपुर, बावड़ा-बाकीपुर शामिल हैं। पहले चरण में प्रत्याशी इनमें से पांच गांवों खोह, कांकरोला, नवादा-फतेहपुर, नाहरपुर व ढोरका में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। इन गांवों में चुनाव 10 जनवरी को होंगे। यह गांव गुड़गांव ब्लाक में पड़ते हैं, जबकि दूसरे चरण में उम्मीदवार छह गांवों में जाएंगे, तब जाकर उनके भाग्य का फैसला हो पाएगा। यह गांव फर्रूखनगर ब्लाक के अलीयर-ढाणा, बांसहरिया, बांसकुसला, भांगरोला, ख्वासपुर, बावड़ा-बाकीपुर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed